रांची। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 15 सितंबर को डिबडीह स्थित कार्निवाल में होगी। इससे पूर्व शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने बताया कि बैठक में मिशन 2019 को लेकर रणनीति तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा की सभी 14 सीटों और विधानसभा चुनाव में 60 प्लस का लक्ष्य रखा है। इस पर प्रदेश संगठन लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में जनहित में केंद्र की मोदी सरकार ने ऐतिहासिक काम किये हैं। केंद्र सरकार के विकास कार्यों को कार्यकर्ता के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बैठक में बनेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को रांची से स्वास्थ्य सेवा में विश्व की सबसे बड़ी योजना का शुभारंभ करने रांची आ रहे हैं। बैठक में इस योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की जायेगी।
गिलुआ ने कहा कि 15 सितंबर को स्वच्छता पर प्रधानमंत्री का सुबह साढ़े नौ बजे से लाइव प्रसारण होगा। बैठक से पहले कार्यसमिति लाइव प्रसारण को देखेगी। इसके बाद डिबडीह में एक घंटे तक मुख्यमंत्री से लेकर सभी कार्यसमिति के सदस्य स्वच्छता अभियान चलायेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में दोबारा भाजपा सरकार बनाने को लेकर भी बैठक में रणनीति बनेगी।
कार्यसमिति को लेकर महानगर भाजपा ने तय की जिम्मेवारी : महानगर भाजपा ने बैठक कर 15 सितंबर को होनेवाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी पर चर्चा की तथा तैयारी से संबंधित जिम्मेवारी तय की। बैठक में 16 सितंबर को भाजपा रांची महानगर की कार्यसमिति बैठक एवं महानगर अंतर्गत सभी विधानसभा में अटल जी की स्मृति में काव्यांजलि कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में महानगर भाजपा के सभी मंडलों में मनाने का निर्णय लिया गया।
कार्यों का बंटवारा इस प्रकार किया गया
नगर सज्जा एवं सभागार स्थल व्यवस्था : केके गुप्ता, पंकज वर्मा, प्रकाश साहू, राजकुमार साहू।
पंजीयन व्यवस्था : राजू सिंह, जनार्दन शाह, अजय अग्रवाल, सुजीत उरांव, अरविंद सिंह पिंटू, राधेश्याम केसरी, जितेंद्र सिंह पटेल, अर्जुन मुंडा, कृष्ण कांत राम, रंजन पासवान।
सुरक्षा व्यवस्था : सुनील शर्मा,वरुण साहू, गणेश साहू, राजा सिंह, हरेंद्र सिंह, अशोक मुंडा।
भोजन व्यवस्था : हरविंदर सिंह बेदी, देवेंद्र शर्मा, सुबेश पांडेय, राजेश सिंह, रामलगन राम, बिनोद महतो, जीतन यादव, सुजीत चौरसिया, गोपाल सोनी, सूरज साहू, विरेंद्र बहादुर, बलसाय महतो, छत्रधारी महतो, अजय गिरि, संतोष मिश्रा, कामेश्वर सिंह, रामजी प्रसाद।
मीडिया एवं प्रेस वार्ता व्यवस्था : मुकेश कुमार सिंह, बसंत दास, बजरंग वर्मा।
स्वागत व्यवस्था : सुनीता देवी, मंजू चौधरी, अनिता उरांव, ऊषा टोप्पो, अनिता वर्मा एवं महानगर महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारीगण।
यातायात व्यवस्था : विवेक वर्णवाल भवानी, विक्की सिंह, रामवृक्ष ठाकुर, सत्येंद्र सिंह बबलू, विनय राज, रीत राज प्रजापति।