आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी अगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। मरांडी ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनता से किया गया वादा को पूरा नहीं किया गया है। सभी वादा खोखला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड झारखंडियों का है। यहां की जनता अपनी सरकार बनायेगी। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में झाविमो की सरकार बनेगी। उक्त बातें बाबूलाल मरांडी शनिवार को डिबडिह स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक में कहीं।
बैठक में शरीफ अंसारी को झाविमो अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और मन्नान अंसारी को प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोइन अंसारी और धन्यवाद ज्ञापन अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अकबर कुरैशी ने किया। मौके पर महासचिव खलिद खलील, मुजीब कुरैशी, मोइन अंसारी, सहीम खान, साबिर खान, हाजी मंसुर अंसारी, तस्लीम अंसारी, मुंताजीर अंसारी, रहमतुल्लाह अंसारी, चांद मंसूरी, सलामत अंसारी, तौफीक खान के साथ सभी जिला के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद थे।
Previous Articleझारखंड में विपक्षी खेमे का हाल : ज्यादा जोगी मठ उजाड़
Next Article लालू प्रसाद की तबीयत फिर बिगड़ी
Related Posts
Add A Comment