नई दिल्ली: दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईओवर पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक ऐम्बुलेंस को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में इलाज के लिए ले जाए जा रहे बच्चे और डॉक्टर की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, यह ऐम्बुलेंस नोएडा की तरफ से दिल्ली जा रही थी। इलाज के लिए बच्चे को सफदरजंग हॉस्पिटल लेकर जाया जा रहा था। इस हादसे में डॉक्टर और बच्चे की मौत हो गई। अन्य चार लोग जख्मी हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version