रांची। गृह मंत्री अमित शाह का दुमका दौरा स्थगित हो गया है। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन के बाद तीन सितंबर को दिल्ली में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से उनका दुमका प्रवास स्थगित हो गया है। शनिवार को यह जानकारी भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने दी। प्रेस वार्ता में पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव भी उपस्थित थे। दीपक प्रकाश ने बताया कि उनके आगमन को लेकर तैयारियां शुरू भी हो गयीं थी, पर अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया।
Previous Articleलालू प्रसाद की तबीयत फिर बिगड़ी
Next Article ढाई साल में हर खेत-हर घर को शुद्ध पानी : रघुवर
Related Posts
Add A Comment