दुमका। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दो दिवसीय बांस कारीगर मेला का उद्घाटन किया। इस बांस कारीगर मेला में आये निवेशकों, उत्पादकों और विदेश से आये डेलीगेट को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने झारखंड में बांस उद्योग के लिए निवेश का आह्वान किया। कहा कि झारखंड में बांस शिल्प और उद्योग को लेकर अनुकूल स्थितियां हैं। इसलिए बांस से संबंधित उद्यमी झारखंड में निवेश करने के लिए आगे आयें। कहा कि झारखंड में छह लाख लोग इस कला से जुड़े हैं। इन्हें कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण देकर और विपणन की व्यवस्था कर बांस के क्षेत्र में रोजगार का सृजन किये जाने की संभावनाएं प्रबल हैं। इससे राज्य का आर्थिक विकास भी होगा। इससे पूर्व राज्यपाल ने सांकेतिक तौर पर पांच कारीगरों को आर्टिसन कार्ड, कारीगरों को किट और पांच समूह को वित्तीय सहायता प्रदान किया। घोषणा की गयी कि राज्य के आठ हजार आर्टिसन को कार्ड और 55,00 को टूल्स किट दिया जाना है।
किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास : सीएस
मुख्य सचिव डीके तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि देश की अर्थव्यवस्था हमें पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। किसानों की आय को दोगुना करना है। नयी-नयी चीजों पर हमें ध्यान देना होगा, तब अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। बांस उद्योग में अपार संभावनाएं हैं। झारखंड में फसल की तरह बांस की खेती करने की जरूरत है। बांस की गुणवत्ता बढ़ानी है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

