Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस के ‘संकटमोचक’ डीके शिवकुमार अरेस्ट
    Breaking News

    कांग्रेस के ‘संकटमोचक’ डीके शिवकुमार अरेस्ट

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 4, 2019Updated:September 4, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बाद कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार पर भी ईडी ने शिकंजा कस दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में डीके को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। शिवकुमार इस मामले में पूछताछ के लिए तीसरी बार सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए थे। कर्नाटक कांग्रेस के संकटमोचक माने जाने वाले शिवकुमार पर ईडी ने काफी पहले से शिकंजा कस रखा था। ईडी पिछले चार दिन से शिवकुमार से पूछताछ कर रही थी। बता दें कि INX मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस के एक और दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम भी सीबीआई की हिरासत में हैं। इस बीच, कांग्रेस ने शिवकुमार की गिरफ्तारी की निंदा की है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बदले की राजनीति के तहत कार्रवाई कर रही है। इसके अलावा डीके समर्थक ईडी के दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं।
    ट्वीट कर कहा-बदले की कार्रवाई का शिकार
    इस बीच खुद डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं अपने बीजेपी के मित्रों को बधाई देता हूं कि उन्होंने मुझे गिरफ्तार करने के मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। मेरे खिलाफ आईटी और ईडी केस राजनीतिक रूप से प्रेरित है। मैं बीजेपी की बदले की कार्रवाई का शिकार हूं।’ उन्होंने पार्टी काडर से अपील करते हुए कहा, ‘मैं पार्टी काडर और समर्थकों से अपील करता हूं कि वे कतई भी निराश न हों, मैंने कुछ भी गैर-कानूनी नहीं किया है। मेरा भगवान और देश की न्यायपालिका में पूरा भरोसा है। मुझे विश्वास है कि मैं इस बदले की कार्रवाई के खिलाफ राजनीतिक और कानूनी तौर पर जीत दर्ज करूंगा।’

    Congress 'troublemaker' DK Shivkumar arrest
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो PM से निडर होकर बहस कर सके: जोशी
    Next Article देश को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता जो पीएम से निडर होकर बोल सके: मुरली मनोहर जोशी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version