Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सरकार बनी, तो हर गांव में किसान बैंक: हेमंत
    Top Story

    सरकार बनी, तो हर गांव में किसान बैंक: हेमंत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 8, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा की सरकार सभी मोर्चा में फेल है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बेरोजगार युवक नौकरी नहीं मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने को विवश हैं। सभी कर्मचारी धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा की सरकार में किसान, ग्रामीण, बेरोजगार सब बेहाल हैं। मंहगाई चरण सीमा पर है। हेमंत सोरेन ने शनिवार को चतरा के थाना मैदान में आयोजित बदलाव यात्रा को संबोधित कर रहे थे।

    कहा कि सरकार इतनी षडयंत्रकारी है कि आपको पता भी नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में भाजपा कार्यकर्ता का ही बेटा नौकरी नहीं मिलने से आत्महत्या कर लिया है। लोग राशन कार्ड हाथ में लेकर राशन के लिए तरस रहे हैं। सरकार किसान को आशीर्वाद योजना का लाभ देकर ठगने का काम कर रही है। जो प्रतिदिन के हिसाब से मात्र 30 रुपये है। अब 30 रुपये में किसान क्या कर सकता है। यह सोचने वाला विषय है। फसल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है। इससे किसानों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। पूरा लाभ बीमा कंपनियों को मिल रहा है।

    बीमा कंपनियों ने किसानों से 70 करोड़ रुपये लूट लिये। भाजपा की सरकार में आंगनबाड़ी, रसोइया, पारा शिक्षक सभी आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों पांच सितंबर को पारा शिक्षकों ने जेल भरो आंदोलन किया था। जिले में अस्पताल की व्यवस्था नहीं है। शिक्षा की स्थिति भी दयनीय है। बिजली और पानी की समस्या है। जिले में शौचालय के नाम पर लूट मची है। ग्रामीण क्षेत्रों में 90 प्रतिशत शौचालय कोई उपयोग का नहीं है। बिना पानी का शौचालय है।

    हेमंत ने कहा कि देश में मोदी के नाम पर ऐसा प्रेत सवार हो गया है कि पूरा देश मंदी में चला गया है और लोग मौज-मस्ती में जुटे हैं। आज देश सुरक्षित हाथों में नहीं है। खासकर झारखंड में जुमलेबाज की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जितनी भी योजना चला रही हैए इससे गरीबों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। अधिकत्तर लाभ लेने वाले लोग भाजपा कार्यकर्ता हैं।

     आज सभी क्षेत्रों में निजीकरण हो रहा है। यहां तक की रेलवे भी निजी हाथों को दे दिया गया है। ये बेरोजगार युवाओं के लिए बहुत ही चिंता का विषय है। कहा कि अगर राज्य में झामुमो की सरकार बनी, तो राज्य के हर गांव में सरकारी किसान बैंक की स्थापना होगी। इस बैंक में सभी तरह की सुविधा उपलब्ध होगी। ताकि किसान अपनी उपज की बिक्री यहीं कर सके। ऐसा बैंक होगा कि किसान खाद.बीज भी इसी बैंक से खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनी तो पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा। केवल झारखंडी लोगों को ही रोजगार मिलेगा। सरकारी बहाली निकाली जायेगी। उनकी सरकार में आवास योजना के लिए तीन लाख रुपये दिये जायेंगे।

    कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

    पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत झामुमो कार्यकर्ताओंं ने गर्मजोशी से किया। कार्यकर्ताओं ने बाइक से कुल्लू मोड़ पर स्वागत किया।

    Farmers bank in every village if government is formed: Hemant
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार में महागठबंधन का दायरा बढ़ाया जायेगा
    Next Article भाजपा ही कर सकती है विकास, बाकी सभी ने झारखंड को लूटा : रघुवर दास
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version