Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिहार में महागठबंधन का दायरा बढ़ाया जायेगा
    Top Story

    बिहार में महागठबंधन का दायरा बढ़ाया जायेगा

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 8, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव से शनिवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भोला राय, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा और रणविजय सिंह ने मुलाकात की। इधर, लालू प्रसाद की बेटी चंदा और दामाद के भी मिलने के लिए आने की सूचना थी, लेकिन वे किसी कारणवश नहीं आ सके।
    लालू से मुलाकात के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लालू की तबीयत में हल्की सुधार है, लेकिन उन्हें और बेहतर इलाज की जरूरत है। संबंधित प्रशासन को इस बात पर ध्यान देना चाहिए। बेहतर इलाज के लिए जो भी जरूरी स्टेप लेना हो, लेना चाहिए। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर कहा कि महागठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगा। महागठबंधन का दायरा बढ़ाने का भी प्रयास किया जायेगा। लेफ्ट और एनडीए से अलग जो पार्टियां हैंं, उनको भी महागठबंधन में शामिल करने की बात लालू जी से हुई है।
    झारखंड में विधानसभा चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ने की बात पर कहा कि हम महागठबंधन में हैं ही। अभी अंतिम रूप से यह तय होना बाकी है। यहां की हमारी स्थानीय इकाई इस मामले को देखेगी। बिहार में पोस्टरबाजी पर कहा कि अब बिहार में नीतीश कुमार की दाल नहीं गलने वाली है। क्योंकि बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, लॉ एंड आॅर्डर बर्बाद है, किसानों की समस्या रोज बढ़ रही है। रोजगार की कमी है। 15 वर्षों में भी नीतीश कुमार ने इन सब का समाधान नहीं किया। इसलिए अब नीतीश कुमार की सरकार जायेगी।

    लालू की किडनी का फंक्शन पहले जैसा ही
    लालू के स्वास्थ्य पर डॉक्टर डीके झा ने कहा कि लालू प्रसाद का घाव अब पूरी तरह से भर चुका है। एंटीबायोटिक बंद कर दिया गया है। अब इंफेक्शन नहीं है। किडनी फंक्शनल का ब्लड टेस्ट किया गया। अब किडनी 40 प्रतिशत के आसपास काम कर रहा है। इसमें प्लस-माइनस हो रहा है। किडनी की हालत यथास्थिति बनी हुई है। सुबह में अब उन्हें चार की जगह दो अंडा दिया जा रहा है। प्रोटिन से यूरिया बढ़ता है, इसलिए अंडे की मात्रा को कम कर दिया गया है। कहा कि इंटेंसिव मॉनिटरिंग किया जा रहा है। दो-तीन हफ्ते में पता चलेगा कि किडनी फंक्शन में समस्या स्थायी है या अस्थायी। डॉक्टर ने कहा कि अभी डायलिसिस की जरूरत नहीं है। किडनी फंक्शन जब 15 प्रतिशत पर आ जाता है, तब डायलिसिस किया जाता है।

    The scope of the grand alliance will be expanded in Bihar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड-बिहार का राजनीतिक समीकरण बदलेगी नीतीश की यात्रा
    Next Article सरकार बनी, तो हर गांव में किसान बैंक: हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version