Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हेमंत ने सीएम को भेजा लीगल नोटिस
    Top Story

    हेमंत ने सीएम को भेजा लीगल नोटिस

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को लीगल नोटिस भेजा है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने साहेबगंज में एक राजनीतिक सभा में हेमंत सोरेन के पास 500 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप लगाया था। इसको चुनौती देते हुए हेमंत सोरेन ने यह नोटिस भेजा है। इसमें हेमंत ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने ऐसा कह कर उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है। सार्वजनिक जीवन में काम करने वाले लोगों के लिए उनकी छवि ही उनकी पूंजी होती है। नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने कहा मुख्यमंत्री रघुवर दास उन पर अनाप-शनाप आरोप लगाते रहे हैं। यदि मुख्यमंत्री सात दिनों के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। हेमंत सोरेन ने नोटिस भेजे जाने की जानकारी रविवार को मीडिया को प्रेस कांफ्रेंस करके दी। हेमंत ने कहा कि नोटिस उन्होंने शनिवार को ही भेज दिया है। मुख्यमंत्री को सात दिन का समय देकर कहा है कि वह लिखित रूप से या सार्वजनिक रूप से अपने इस बयान को लेकर माफी मांगें।
    एसआइटी की रिपोर्ट जारी क्यों नहीं कर रही सरकार
    हेमंत सोरेन ने कहा कि रघुवर सरकार ने 2015 में तत्कालीन अपर मुख्य सचिव देवाशीष गुप्ता की अध्यक्षता में एसआइटी का गठन किया था। आज तक उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गयी और सिर्फ राजनीति हो रही है। अगर सरकार में हिम्मत है, तो वह सीएनटी उल्लंघन के पूरे मामले की सीबीआइ से जांच कराये। साथ ही कहा कि चाहे हेमंत सोरेन हों या कोई और, जो भी दोषी है, उसे सजा मिलनी चाहिए।

    Hemant sent legal notice to CM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकरम मिलन महोत्सव से सुदेश ने जीता सिल्ली का दिल
    Next Article कटहल मोड़ की 93 एकड़ जमीन पर गड़ी पुलिस की नजर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

      August 12, 2025

      पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत

      August 12, 2025

      पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र

      August 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version