रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि चंद्रयान के सौ सेकेंड ने जहां पूरे देश को जोड़ा और जगाया, वहीं देश में अब इसरो स्पिरिट का बोलबाला है। रविवार को यहां विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि इसरो स्पिरिट का मतलब सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत है। उन्होंने कहा कि मिशन चंद्रयान ने पूरे देश को जोड़ दिया है और इसी का परिणाम है कि देश के लोग आगे बढ़ने के लिए तत्पर हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मिशन चंद्रयान ने हमें कई सीख दी है। अब देश में केवल सकारात्मक बातें ही होने लगी हैं। भारत में अब नकारात्मक बातों के लिए कोई जगह नहीं बची है।
हिंदुस्तान में अब सिर्फ इसरो स्पिरिट : मोदी
Previous Articleसात लाख बहनों ने सीएम को बांधी राखी
Next Article US-तालिबान बात बंद, भारत के लिए गुड न्यूज