Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड को झामुमो-कांग्रेस से मुक्त कराना हमारा लक्ष्य : रघुवर
    Top Story

    झारखंड को झामुमो-कांग्रेस से मुक्त कराना हमारा लक्ष्य : रघुवर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 7, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जमशेदपुर। विधानसभा चुनाव 2019 में झारखंड को झामुमो और कांग्रेस से मुक्त करना है। परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करने वाली इन पार्टियों ने सालों तक झारखंड का दोहन किया है। इन दोनों पार्टियों ने विकास के नाम पर राज्य की सवा तीन करोड़ जनता को छलने का काम किया है। हमें मिलकर जन-जन को कांग्रेस और झामुमो की छल-कपट वाली राजनीति से जागरूक करना है। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को जमशेदपुर के गोलमुरी भाजपा मंडल में आयोजित बैठक में कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसके कार्यकर्ता देश के विकास में अपनी महती जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहे हैं। आप सभी कार्यकर्ता साथी भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत हैं। सीएम अपने विधानसभा क्षेत्र के मंडल प्रवास पर यहां पहुंचे हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में 65 प्लस सीट पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य कार्यकर्ताओं के समर्पित भावना से कार्य करने की बदौलत हासिल कर सकते हैं। अत: अभी से ही आप चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दें। उन्होंने मंडल के सभी बूथ संयोजकों को कहा कि वे पांच से 10 सितंबर तक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करें और पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर बनायी गयी रणनीति को अपने पुरुषार्थ, परिश्रम और नि:स्वार्थ भावना से कार्य करते हुए सफल करने के लिए जी-जान से जुट जायें।
    राष्ट्र के लिए राजनीति करती है भाजपा
    रघुवर दास ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो राष्ट्र के लिए राजनीति करती है। 1951 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने इस पार्टी की नींव रखी थी। यह कार्यकर्ताओं द्वारा समर्पित भावना से कार्य करने का नतीजा है कि आज यह दल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। देश के 17 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।
    हर घर को सरकार की योजनाओं से अवगत करायें
    मुख्यमंत्री ने मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नौ सितंबर से घर-घर रघुवर और 13 सितंबर से जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज होगा। ये दोनों कार्यक्रम विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहित लागू होने तक अनवरत जारी रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर रघुवर कार्यक्रम के तहत वे हर गली और हर दरवाजे तक पहुंचें और सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से उन्हें अवगत करायें।
    12 को आयेंगे पीएम, कई योजनाओं की देंगे सौगात
    रघुवर दास ने कहा कि 12 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर झारखंड की धरती से कई योजनाओं की सौगात देंगे। वे झारखंड विधानसभा भवन और साहेबगंज में गंगा नदी पर नवनिर्मित बंदरगाह का उद्घाटन और नये सचिवालय भवन की नींव भी रखेंगे। झारखंड के लिहाज से यह बहुत ही ऐतिहासिक पल है। आप सभी रांची आकर इस कार्यक्रम में जरूर शामिल हों और राज्य के विकास के लिए उठाये जा रहे कदमों के भागीदार बनें।
    धारा 370 ने जम्मू-कश्मीर के विकास को रोक रखा था
    सीएम ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा कर वहां की जनता के लिए विकास के द्वार खोल दिये गये हैं। कांग्रेस और झामुमो को यह कदम गले से नहीं उतर रहा। परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति करने वाली पार्टियों ने सालों तक जम्मू- कश्मीर को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया। लेकिन केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को एक विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा करने हेतु उसे धारा 370 जैसे अभिशाप से मुक्त कर ‘एक देश एक विधान’ को लागू किया। यह एक ऐतिहासिक फैसला है।
    संथाल से खुलेगा विकास का नया दरवाजा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सिंतबर को रांची से ही साहेबगंज में नवनिर्मित बंदरगाह का भी उद्घाटन करेंगे। इस बंदरगाह के चालू होने के बाद संथाल से विकास का नया दरवाजा खुलेगा। यह व्यापार हब बनेगा। पानी जहाज के माध्यम से झारखंड से भी व्यापारिक गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होगी। इतना ही नहीं, इससे सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार भी मिलेगा। इससे झारखंड को विकसित राज्य बनाने के लिए चल रहे मुहिम को मुकाम मिलेगा।
    गरीबों की जिंदगी में बदलाव लाने की पहल
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की सवा तीन करोड़ आबादी को खुशहाल और समृद्ध बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम करती आ रही है। खासकर गरीबों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिए कई योजनाएं चला रही है। डबल इंजन की सरकार लोगों के सपनों को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना समेत कई योजनाओं का लाभ लाखों परिवारों को मिल रहा है।

    Our goal is to free Jharkhand from JMM-Congress: Raghuvar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनये ट्रैफिक कानून के आतंक से शहर में अफरा-तफरी
    Next Article शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर: रघुवर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version