Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नये ट्रैफिक कानून के आतंक से शहर में अफरा-तफरी
    Top Story

    नये ट्रैफिक कानून के आतंक से शहर में अफरा-तफरी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 7, 2019No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पिछले एक सितंबर को लागूू हुए नये मोटर वाहन कानून का असर शुक्रवार को रांची में देखने को मिला। पूरे शहर में अफरा-तफरी मची रही। सड़कों से दोपहिया वाहन गायब रहे, वहीं आॅटो भी काफी कम संख्या में चले। जो लोग दोपहिया वाहन लेकर निकले, उन्हें भी परेशान होना पड़ा। उधर नया कानून लागू कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा अपनाये गये तरीके के खिलाफ कई स्थानों पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। रांची में अब तक जुर्माने के रूप में करीब 70 लाख रुपये वसूले जा चुके हैं।

    डोरंडा में भाग रहा युवक गिरा, घायल
    डोरंडा के एजी मोड़ पर शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब ट्रैफिक पुलिस को देखते ही एक बाइक सवार भागने के दौरान गिर कर घायल हो गया। उसे पकड़ने दौड़े पुलिसवालों ने युवक को टेंपो में लाद कर अस्पताल भेजा। बाद में युवक ने बताया कि उसके पास सभी कागजात हैं, लेकिन पुलिस के डर से वह भागने लगा। इस अफरा-तफरी में कई दोपहिया वाहन चालक उधर से निकलने में सफल रहे। घटना के बाद वहां चेकिंग रोक दी गयी।

    कोकर चौक पर आठ हजार तक जुर्माना
    कोकर चौक पर सुबह से ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात थे। यहां दिन भर में करीब एक सौ वाहनों की चेकिंग की गयी। एक दोपहिया वाहन चालक का आठ हजार रुपये का चालान काटा गया, जो अधिकतम रहा। शहर के दूसरे चौक-चौराहों के मुकाबले यहां स्थिति अपेक्षाकृत शांत रही। यहां तैनात पुलिकर्मियों के व्यवहार की लोग तारीफ करते रहे। लोगों ने कहा कि कानून को कड़ाई से लागू करना अच्छी बात है। कोकर चौक पर तैनात पुलिस टीम से अन्य पुलिसवालों को सीखना चाहिए।

    प्लाजा चौक पर जवान को जुर्माना
    प्लाजा चौक पर दिन के करीब 11 बजे एक पुलिसकर्मी को बिना हेलमेट के पकड़ा गया। उसका 34 हजार रुपये का चालान काटा गया। जवान के पास वाहन का कोई पेपर नहीं था। उसकी बाइक पर पीछे एक अधिकारी भी थे। उन्होंने बाइक को जाने देने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर दबाव भी डाला। कई जगह उन्होंने फोन भी मिलाया, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में आम लोग एकत्र हो गये और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तारीफ की।

    गाड़ीखाना चौक पर हल्की झड़प
    हरमू रोड स्थित गाड़ीखाना चौक पर दिन में करीब 12 बजे हंगामा मच गया, जब वाहन जांच कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से एक युवक भिड़ गया। वह नशे में था। पुलिसकर्मियों ने उसका चालान काटा, तो वह उनसे उलझ गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी और नारेबाजी करने लगी। पुलिसकर्मियों ने बड़ी मशक्कत से स्थिति को काबू में किया। हंगामे के दौरान कुछ देर तक सड़क जाम की स्थिति पैदा हो गयी थी, हालांकि बाद में लोग वहां से चले गये।

    आटो नहीं मिलने से लोग परेशान रहे
    वाहन चेकिंग के कारण शहर में आवागमन का एकमात्र साधन आॅटो भी सड़कों से गायब रहे। रांची रेलवे स्टेशन पर उतरे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। कई लोग सामान के साथ पैदल ही जाते दिखे। कम संख्या में आॅटो चलने के कारण चार पहिया वाहन चालकों की चांदी रही। उन्होंने यात्रियों से मनमाना किराया वसूला। मालवाहक टेंपो भी बहुत कम संख्या में दिखे। इसका असर बाजार पर भी पड़ा और वहां कम संख्या में लोग पहुंचे।

    कांटाटोली में आटो मालिक का हंगामा
    तीसरे पहर कांटाटोली चौक पर पुलिसकर्मियों ने एक आॅटो को पकड़ा। उस पर चार पहिया का नंबर लिखा था। आटो चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। तब गुदड़ी निवासी युवक, जो आॅटो का मालिक था, वहां पहुंचा और पुलिसकर्मियों से उलझ पड़ा। उसने गाली-गलौज शुरू किया। ऐसा नहीं करने के लिए कहने पर वह भड़क गया और पुलिसकर्मियों को मारने पर उतारू हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

    Terror in the city due to terror of new traffic law
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकानून का पालन करानेवाला ही नियमों की उड़ा रहा धज्जियां
    Next Article झारखंड को झामुमो-कांग्रेस से मुक्त कराना हमारा लक्ष्य : रघुवर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version