Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कटहल मोड़ की 93 एकड़ जमीन पर गड़ी पुलिस की नजर
    Top Story

    कटहल मोड़ की 93 एकड़ जमीन पर गड़ी पुलिस की नजर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित कटहल मोड़ के दो अलग-अलग भूखंड, जिसका कुल रकबा 93 एकड़ है, उस पर पंडरा पुलिस की नजर लग गयी है। पुलिस के कुछ अधिकारी और जवान जमीन मालिक को धमका रहे हैं। दबाव बना रहे हैं कि वह यह लिख दे कि जमीन से उसका कोई लेना-देना नहीं है। इस जमीन पर दशरथ साहू और गणेश साहू का परिवार वर्षों से रहता आ रहा है। इस जमीन की रसीद इस परिवार ने 1966 में कटायी थी। जमीन पर पुलिस की नजर इस कारण भी है कि यह जमीन सीएनटी फ्री है। अभी कुछ दिन पहले पंडरा पुलिस को किसी ने सिर्फ आवेदन दिया है और इस जमीन पर अपनी हिस्सेदारी बतायी है। अगले ही दिन पुलिस की टीम बगैर सीनियर पुलिस अधिकारियों को बताये कटहल मोड़ स्थित उस जमीन पर जा पहुंची। जमीन पर नजर पड़ते ही पुलिसकर्मियों की नजरें फटी की फटी रह गयीं। साहू परिवार का दावा है कि एक भूखंड 48 एकड़ का है, जबकि दूसरा 45 एकड़ का है। पुलिस अधिकारी उनसे जबरन यह लिखवाना चाह रहे हैं कि जमीन से उसे कोई लेना-देना नहीं है।
    एसएसपी से शिकायत
    साहू परिवार के दो सदस्यों, दिलीप कुमार और मनोज कुमार ने अलग-अलग आवेदन देकर पंडरा पुलिस की करतूत की जानकारी रांची के एसएसपी को दी है। इसमें कहा गया है कि पूरे मामले की जांच किसी सीनियर पुलिस अधिकारी से करायी जाये। पंडरा पुलिस की भूमिका इस मामले में संदिग्ध है। महेश कुमार ने एसएसपी को अलग से आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पंडरा पुलिस उनसे एक कागज पर दस्तखत करवाना चाहती है, जिसमें लिखा हुआ है कि जमीन से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
    सीनियर पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे पीड़ित
    इस मामले को लेकर पीड़ित अब सीनियर पुलिस अधिकारियों से मिलेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे। एसएसपी अनीश गुप्ता ने सदर डीएसपी को पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

    Police eyes on 93 acres of jackfruit diversion
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत ने सीएम को भेजा लीगल नोटिस
    Next Article कुटे के लोगों का सहयोग नहीं मिलता, तो विधानसभा भवन नहीं बनता: रघुवर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

      June 23, 2026

      शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य

      June 23, 2026

      डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और समाज के लिए समर्पित था : कोचे मुंडा

      June 23, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिला पद्म भूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान
      • शिबू सोरेन: झारखंड की आत्मा और अनवरत संघर्ष का महाकाव्य
      • प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
      • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने किया उन्हें नमन
      • गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version