Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कैग ने उठाए डिफेंस ऑफसेट पॉलिसी पर सवाल
    Top Story

    कैग ने उठाए डिफेंस ऑफसेट पॉलिसी पर सवाल

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ​ने मानसून सत्र के दौरान डिफेंस ऑफसेट पॉलिसी पर ​​संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में ​पिछले 15 साल में विदेशी कंपनियों से हुए रक्षा सौदों में भारत को 8000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान जताया है​​। ​साथ ही लड़ाकू विमान राफेल बनाने वाली कंपनी पर करार के मुताबिक​ ​​​कावेरी​ इंजन की तकनीक अभी तक हस्तांतरित न करने पर सवाल उठाया है​।
     
    ​संसद में ​पेश ​​रिपोर्ट में कहा गया है कि ​फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन ​से ​36 राफेल ​विमानों ​की डील ​करते समय ऑफसेट कॉन्ट्रैक्ट ​में ​​डीआरडीओ को ​​कावेरी​ इंजन की तकनीक देकर 30 प्रतिशत ​​ऑफसेट पूरा ​करने की बात तय हुई थी लेकिन अभी तक ​यह वादा पूरा नहीं किया गया ​है। ​अनुसंधान एवं विकास संगठन​ (​​डीआरडीओ​)​ को ​​इंजन (कावेरी)​ की तकनीक हासिल करके स्वदेशी तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के लिए ​​ ​विकसित करना था। ​​​फ्रांस के साथ 36 विमानों की डील 59 हजार करोड़ रुपये में की गई थी। भारत की ​​ऑफसेट पॉलिसी के मुताबिक विदेशी ​कंपनियों को अनुबंध का 30 प्रतिशत ​हिस्सा ​भारत में रिसर्च या उपकरणों ​पर खर्च करना होता है।​ रक्षा मंत्रालय ने यह ​​​​ऑफसेट​ ​​नीति विदेशी कंपनियों से 300 करोड़ ​रुपये से ज्यादा के ​रक्षा सौदों के लिए ​बनाई है​​​​।​​ 
     
    इतना ही नहीं कैग ने अपनी रिपोर्ट में ​2005 से 2018 के बीच विदेशी कंपनियों से हुए रक्षा समझौतों की समीक्षा करते हुए कहा है कि ऑफसेट पॉलिसी से मनमाफिक नतीजे नहीं ​मिले​ हैं​​।​ इसलिए रक्षा मंत्रालय को इस पॉलिसी ​की समीक्षा करने ​और लागू करने में आ रही दिक्कतों की पहचान कर​के उनका समाधान ​करने की सलाह दी गई है।​ ​संसद में पेश रिपोर्ट में रिपोर्ट में कैग ने कहा कि ​2005 से 2018 के बीच​ हुए रक्षा समझौतों में किसी भी किसी भी विदेशी कंपनी ने ​​​​​ऑफसेट पॉलिसी के मुताबिक​ अपनी तकनीक भारत को हस्तांतरित नहीं की है​​​।​​ ​कैग ने कहा है कि विदेशी कंपनियों को अगले छह साल में लगभग 55 हजार करोड़ रुपये के ऑफसेट दावे पूरे करने हैं​​।​​​ ​फिलहाल ​हर साल 1300 करोड़ रुपये की ऑफसेट प्रतिबद्धताएं ही अभी पूरी हो पा रही हैं​​।​​​ ​इसलिए ​कैग ने छह साल में 55 हजार करोड़ रुपये की ऑफसेट प्रतिबद्धताओं ​का पूरा हो पाना बड़ी ​चुनौती माना है​​।​​​​
     
    कैग ने ​अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 2005 से ​20​18 ​के बीच भारत ने विदेशी​ रक्षा कंपनियों के साथ ​​कुल 66,427 करोड़ ​रुपये ​के​ ​48 ​करार​ किए ​थे। ​रक्षा मंत्रालय की ऑफसेट​ ​​नीति के मुताबिक दिसम्बर,​ 2018 तक ​भारत को ​19,223 करोड़ के ऑफसेट ट्रांसफर हो​ने थे लेकिन केवल 11,​396​ करोड़ का ही ट्रांसफर किया गया। ​​इनमें से भी ​सिर्फ ​5457 करोड़ रुपये की प्रतिबद्धताएं ही स्वीकार की गईं​ हैं​।​ यानी कि ​​केवल 59 प्रतिशत ​​ऑफसेट पॉलिसी​ का पालन किया गया ​है।​ इस तरह देखा जाए तो पिछले 15 साल में विदेशी कंपनियों से हुए रक्षा सौदों में भारत को 8000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है​​​​। ​​
     ​​
    कैग ने फरवरी, 2019 में संसद में राफेल पर अपनी रिपोर्ट पेश करके दावा किया था कि एनडीए सरकार में हुआ राफेल सौदा ​​पूर्ववर्ती​ ​यूपीए सरकार की डील के मुकाबले 2.86 प्रतिशत सस्ता है। उस समय कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने कैग रिपोर्ट की आलोचना की थी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 57 लाख के पार हुई
    Next Article त्राल मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
    sonu kumar

      Related Posts

      दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

      May 11, 2025

      कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत

      May 11, 2025

      वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version