Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»चीनी सेना ने पांच अरुणाचली युवाओं को रिहा किया
    Breaking News

    चीनी सेना ने पांच अरुणाचली युवाओं को रिहा किया

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी में राह भटक कर चीन की सीमा में चले गए पांच भारतीय नागरिक वतन लौट आए हैं। चीनी सेना ने शनिवार को अंजाव जिला के अंतर्गत किबिथू के कवाई इलाके में भारतीय सेना को सौंप दिया। भारत के रक्षा मंत्रालय के पीआरओ (तेजपुर) ने भी ट्वीट करके पुष्टि की है कि 2 सितम्बर को एलएसी पार करने वाले 5 शिकारी युवा आखिरकार 12 सितम्बर को भारत को सौंप दिए गए।
    अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिला के नाचो सर्कल निवासी सात युवक तोच सिगंकाम, प्रशांत रिंगलिंग, दोंगतू इबिया, तानू बाकर और गारु दिरी अपने दो अन्य साथियों के साथ इलाके में हमेशा की तरह शिकार की तलाश में गए थे। शिकार करने के दौरान पांच युवक चीनी सीमा में प्रवेश कर गए थे। दो युवक मौके से भाग निकलने में सफल रहे जिन्होंने घर पहुंचने के बाद अपने गांव के बुजुर्गों और युवकों के परिजनों को इस बारे में बताया। इसकी जानकारी परिजनों व प्रशासन को दी गई।
    पांचों युवाओं के अन्य दो साथियों ने चीनी सेना द्वारा युवाओं का अपहरण करने का आरोप लगाया था। शनिवार को भारतीय सेना ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पांचों युवकों को अपने जिम्मे ले लिया। सभी युवाओं को कोरोना नियमों के तहत अगले 14 दिनों के लिए एकांतवास में रखा जाएगा। उसके बाद उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा।
    इन युवाओं को आज भारतीय सेना को सौंपने जाने संबंधी जानकारी भारतीय सेना के तेजपुर स्थित पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल हर्ष वर्धन पांडे ने शुक्रवार को ट्वीट कर दी थी। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने भी शुक्रवार को एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि चीन की पीएलए द्वारा शनिवार को अरुणाचल प्रदेश से लापता पांच युवाओं को भारतीय अधिकारियों को सौंपने की जानकारी दी थी।
    इस घटना को मिलाकर चालू वर्ष में ऊपरी सुबनसिरी और पश्चिम सियांग जिले में इस तरह की तीन घटनाएं हुईं हैं। अतीत में भी भारतीय सेना के लगातार प्रयासों और समन्वय के बाद ऐसे सभी व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से घर वापस लाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय सेना ने गत 08 सितम्बर को हॉट लाइन के जरिए पीएलए से बात कर इस मामले में जानकारी मांगी थी जिसके बाद पीएलए ने पांचों युवकों के उनके कब्जे में होने की पुष्टि की थी। इसी के बाद युवकों को वापस लाने के लिए प्रयास शुरू किए गए।
    उल्लेखनीय है कि भारतीय और चीनी सेना लद्दाख में लंबे समय से आमने-सामने हैं। दोनों सेनाओं के बीच कई बार झड़प भी हुुई है। स्थिति गंभीर होते देख तिब्बत से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सेना की निगरानी बेहद कड़ी की गई है। पीएलए भारतीय क्षेत्र और भारतीय सेना की गतिविधियों की जानकारी हासिल करने के लिए लगातार तरह तरह के हत्थकंडे अपना रही है। संभवतः इन पांचों युवकों को कब्जे में लेकर 10 दिन बाद छोड़ने के पीछे भी चीनी सेना की कोई गहरी चाल हो।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेशभर में 21 सितंबर से खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें किस राज्य में क्या है नियम
    Next Article भारत-पाक सीमा पर हथियारों का जखीरा बरामद
    sonu kumar

      Related Posts

      दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज

      May 11, 2025

      कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत

      May 11, 2025

      वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version