Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, किया राजभवन मार्च
    Jharkhand Top News

    कृषि बिल के खिलाफ कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, किया राजभवन मार्च

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 29, 2020Updated:September 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। संसद से पारित कृषि विधेयक कानून को किसान विरोधी बताते हुए प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में सोमवार को विरोध मार्च निकाला गया। यह मार्च मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से लेकर राजभवन तक निकाला गया। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें कांग्रेसी हाथों में तख्ती भी लिये हुए थे। इसमें लिखा था- तुम जमीन पर जुल्म लिखो, हम आसमां पर इंकलाब लिखेंगे…। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम, सांसद धीरज साहू, विधायक प्रदीप यादव, विधायक बंधु तिर्की और विधायक इरफान अंसारी शामिल थे। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा देश के किसानों को मार रही है। केंद्र सरकार का यह काला कानून किसानों के हित में नहीं, बल्कि उनके डेथ वारंट पर किया गया भाजपा का हस्ताक्षर है। विरोध मार्च में झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह, बरही के विधायक उमाशंकर अकेला सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे। इससे पहले बापू वाटिका में उपस्थित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार का बिल किसान विरोधी है। यह संघीय ढांचे पर बड़ा हमला है। कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के हित के लिए लड़ती रही है। 2013 में भूमि अधिग्रहण कानून को लाकर यूपीए सरकार ने किसानों के हित में बड़ा काम किया था, लेकिन मोदी सरकार ने 2014 में सत्ता में आते ही अध्यादेश लाकर किसानों पर पहला प्रहार किया।
    जमींदारी प्रथा को मिलेगा बढ़ावा: आरपीएन
    कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि जिस जमींदारी प्रथा को कांग्रेस ने 70 साल पहले खत्म किया, उसी को भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार थोपने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के 62 करोड़ किसानों के साथ खड़ी है। जब तक इस काले कानून को वापस नहीं ले लिया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
    कृषि से जुड़े लोग बेरोजगार होंगे: डॉ रामेश्वर
    प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि केंद्र ने जो तीन कृषि बिल बनाया है, वे किसान विरोधी हैं। इस बिल से देश की सभी मंडियां पूंजीपतियों के सामने टिक नहीं पायेंगी।
    जनता से मोदी सरकार ने झूठ बोला: आलमगीर
    मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आयी है, तब से हर चीज में परिवर्तन भाजपा का निजी हित है। हर बार मोदी सरकार ने देश की जनता को झूठ ही बोला है।

    Congressmen's anger against agriculture bill Raj Bhavan march
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस किसानों का नहीं, दलालों और बिचौलियों का साथ दे रही है : दीपक प्रकाश
    Next Article महाजनी प्रथा लाना चाहती है भाजपा : बन्ना गुप्ता
    azad sipahi desk

      Related Posts

      फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग

      June 18, 2025

      पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

      June 18, 2025

      झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को

      June 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version