पटना। बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने रविवार को विधिवत रूप से जदयू का दामन थाम लिया। गुप्तेश्वर पांडेय को जदयू अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदस्यता दिलायी। जानकारी के अनुसार काशी के एक पंडित जी ने शनिवार के समय को शुभ नहीं बताया था। पंडित जी के अनुसार सदस्यता ग्रहण करने का शुभ समय रविवार को साढ़े 4 बजे से साढ़े 5 बजे के बीच का था। इसलिए इसी दौरान गुप्तेश्वर पांडेय ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय कर्मकांड और ज्योतिष शास्त्र में बहुत विश्वास करते हैं।
गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जदयू आॅफिस गये थे। उस समय से चर्चा शुरू हो गयी थी कि वह जदयू में शामिल होंगे और उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदस्यता दिलायेंगे। बताते चलें कि पांडेय ने चुनाव लड़ने की इच्छा के साथ डीजीपी पद से वीआरएस लिया था और उन्होंने कहा था कि दो दिन के बाद इसकी घोषणा करेंगे कि वो किस पार्टी में जायेंगे। अब बस यह साफ होना बाकी है किगुप्तेश्वर पांडेय बक्सर या बक्सर के आसपास की किसी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे।
एनडीए को 200 सीटें जिताना प्राथमिकता: अशोक चौधरी
जदयू से दूसरी बड़ी खबर यह है कि प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के स्वास्थ्य को देखते हुए अशोक चौधरी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने यह फैसला लिया है। कार्यकारी अध्यक्ष बनते ही अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो भरोसा किया है मैं उसपर खरा उतरूंगा। एनडीए को चुनाव में 200 से अधिक सीटें जिताना मेरी प्राथमिकता रहेगी। सभी लोगों को साथ लेकर चलना है। जो जिम्मेदारी मुझे मिली है उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। यह जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। मैं मुख्यमंत्री के विश्वास पर खरा उतरूंगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

