Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»नए तकनीक से बिहार के दुग्ध उद्योग में एक नई क्रांति का आगाज करेंगे प्रधानमंत्री
    ताजा खबरें

    नए तकनीक से बिहार के दुग्ध उद्योग में एक नई क्रांति का आगाज करेंगे प्रधानमंत्री

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वर्ष 2022 तक किसानों और पशुपालकों की आय दोगुना करने में लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार दस सितम्बर को बिहार के पशुपालकों को बहुत बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय गोकुल मिशन कार्यक्रम के तहत बरौनी डेयरी के क्षेत्राधिकार के लिए शॉर्टेड सेक्स सीमेन तकनीक पर आधारित कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यह तकनीक बिहार के दुग्ध उद्योग में एक नई क्रांति का आगाज करेगा।

    प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद यह योजना शुरू हो जाएगी तथा इससे ना सिर्फ बेगूसराय के पशुपालक, बल्कि बरौनी डेयरी से जुड़े खगड़िया जिला, लखीसराय जिला एवं पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल के पशुपालक भी लाभान्वित होंगे। प्रथम चरण में इस योजना के लिए बेगूसराय जिला के 60 गांवों को चिन्हित किया गया है। इस प्रथम चरण में 50 हजार डोज बिहार के लिए तैयार किया गया है, जिसमें से छह हजार डोज बरौनी डेयरी को दिया गया है। इसी के माध्यम से योजना संचालित किया जाना है।
    राष्ट्रीय गोकुल मिशन के इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ दिलाने के लिए 15 लीटर से अधिक दूध देने वाली देसी गाय को चिन्हित किया गया है। इस सीमेन से गर्भाधान के लिए बछिया या एक बार बच्चा दे चुकी गायों को चिन्हित किया जा रहा है, ताकि उस गाय के अगले जनरेशन में सुधार हो। इसके लिए 120 कर्मी को प्रशिक्षण देकर एक्सपर्ट किया जा रहा है। गर्भाधान कराए जाने में आने वाली लागत का बड़ा हिस्सा केन्द्र सरकार वहन करेगी। सीमेन की लागत 860 रुपया है, जिसमें से 550 केंद्र सरकार वहन करेगी तथा 310 रुपया पशुपालक को भुगतान करना होगा।
    इस सिमेन के माध्यम से गाय ना सिर्फ बछिया देगी, बल्कि इन वर्टियो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) के तहत एक गाय 25 से 30 बच्चा भी देगी। किसानों के लिए एक मोबाइल वैन रहेगा, जो आईवीएफ के लिए जागरूक करेगा। देसी गाय आईवीएफ के माध्यम से सौ बच्चा भी पैदा कर सकती है। 15 लीटर से अधिक दूध देने वाली देसी गाय के अंडे से एंब्रियो बनाया जाएगा और सरोगेट मदर की तरह गाय एंब्रियो से बच्चा देगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिलायंस रिटेल में सिल्‍वर लेक करेगी 7500 करोड़ रुपये का निवेश
    Next Article देश में पिछले 24 घंटों में आए 89,706 नए मामले, 1,115 लोगों की मौत
    sonu kumar

      Related Posts

      कांग्रेस को भ्रष्टाचार रुकने से परेशानी : आदित्य साहू

      December 31, 2025

      सांबा सीमा क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के बाद सुरक्षा अलर्ट

      December 31, 2025

      मानवीय संवेदनाओं के बिना अस्तित्व को बचाना मुश्किलः मोहन भागवत

      December 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जेन जी कार्यकर्ताओं का समानुपातिक सूची पर विरोध, संशोधन न होने पर वोट न देने की चेतावनी
      • दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से राहत नहीं
      • दो साल में रेलवे कुछ सेक्टरों पर प्रतीक्षा सूची को पूरी तरह खत्म करेगी: अश्विनी वैष्णव
      • डिजिटल भुगतान में भारत की बड़ी छलांग, दिसंबर में यूपीआई ट्रांजेक्शन में 29 फीसदी की तेज बढ़ोतरी
      • झारखंड को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प है नव वर्ष : कल्पना सोरेन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version