Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»अधीर को फिर मिली प्रदेश कांग्रेस की कमान, बढ़ेगी सांगठनिक मजबूती
    ताजा खबरें

    अधीर को फिर मिली प्रदेश कांग्रेस की कमान, बढ़ेगी सांगठनिक मजबूती

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 10, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुर्शिदाबाद के बहरामपुर से वरिष्ठ सांसद और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार देर रात कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं। इससे अधीर गुट में खुशी की लहर है।

    उल्लेखनीय है कि 30 जुलाई को निवर्तमान अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन के बाद से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद रिक्त था। बंगाल कांग्रेस के प्रभारी गौरव गोगोई की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए लंबी चर्चा की गई थी लेकिन किसी के नाम पर सहमति नहीं बन रही थी। इसी बीच अब्दुल मन्नान ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर अधीर रंजन चौधरी को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग कर दी जिसे मान लिया गया है।
    कांग्रेस के आंतरिक सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी अधीर रंजन चौधरी को बहुत पसंद नहीं करते लेकिन वे सोनिया गांधी के पसंदीदा हैं। वह बंगाल के पहले ऐसे नेता हैं जो लगातार पांच बार सांसद के तौर पर जीतते आ रहे हैं। इसके पहले अधीर रंजन नवग्राम विधानसभा सीट से 2 बार विधायक चुने गए थे। साथ ही 2014 से 2018 तक वह प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे लेकिन राहुल गांधी ने उन्हें अचानक प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया था। उन्हें हटाए जाने की सूचना भी नहीं दी गई थी। मीडिया के जरिए उन्हें इसकी जानकारी मिली थी कि उनकी जगह सोमेन मित्रा को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। इसे लेकर अधीर रंजन बहुत नाराज थे।
    खबर यह भी है कि सोनिया गांधी ने इस बार जब अधीर रंजर को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया, तब भी वह इसके लिए तैयार नहीं थे। सोनिया गांधी ने तीन बार उन्हें इसके लिए संदेश भेजा था। अधीर रंजन हर बार इनकार कर देते। 2018 में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए जब राहुल गांधी ने उन्हें हटाया था तो उन्होंने नाराजगी जताई थी। तब राहुल ने उनसे माफी मांगी थी और उन्हें सूचना नहीं देने के लिए प्रदेश प्रभारी गौरव गोगोई को फटकार भी लगाई थी।
    दरअसल अधीर रंजन चौधरी उन नेताओं में से हैं जो जमीनी तौर पर बड़ा जनाधार रखते हैं और लोगों के हित में कई बार पार्टी लाइन से अलग हटकर भी न केवल बयानबाजी बल्कि काम भी कर चुके हैं। इसलिए न केवल कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि आम लोगों के लिए भी अधीर पसंदीदा रहे हैं। अब एक बार फिर जब उन्हें प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है तो उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी राज्य में सांगठनिक तौर पर और अधिक मजबूत होगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के डिफेंस पब्लिक सेक्‍टर में बदलाव की जरूरत​: सीडीएस
    Next Article राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में सेंधमारी, 6 लाख निकाले
    sonu kumar

      Related Posts

      राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने दी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई

      June 21, 2025

      योग से मन और शरीर स्वस्थ रहता है : दीपक प्रकाश

      June 21, 2025

      पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version