Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»योगी सरकार ने तोड़ा पचास वर्ष का रिकॉर्ड: श्याम धनी राही
    ताजा खबरें

    योगी सरकार ने तोड़ा पचास वर्ष का रिकॉर्ड: श्याम धनी राही

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 12, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    प्रदेश की योगी सरकार के साढ़े तीन वर्ष पूरे होने को हैं। डेढ़ साल बाद आगामी विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस अवधि के दौरान प्रदेश में विकास के बड़े-बड़े दावे किये गये। इन दावों की हकीकत क्या है, ऐसे ही कुछ सवालों को लेकर सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्याम धनी राही से हिन्दुस्थान समाचार प्रतिनिधि डॉ बलराम त्रिपाठी ने वार्ता की। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश…
    सवाल-आपने विधायक होने के नाते साढ़े तीन सालों में क्षेत्र के विकास के लिए क्या किया? कुछ बड़ी परियोजनाओं के नाम बताएं, जो जमीन पर दिख रही हो।
    जवाब- श्याम धनी राही ने बताया कि मेरे कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पिछली सरकारों में बहुत कम करवाए गए थे। भाजपा की सरकार बनने के बाद सिद्धार्थनगर में 226.04 करोड़ की लागत से मेडिकल कालेज की स्थापना कराई गई है। बृहद गौशाला संरक्षण केन्द्र के तहत कई गौशालाओं का निर्माण कराया जा चुका है। मोहाना से विकास खंड लोटन को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण भी 29.15 करोड़ से कराया गया है। पांच करोड़ की लागत से सेमरा पुल से जाफर जोत मार्ग का पेंटिंग कराया गया है। मोहना से पकड़ी जोगिया मार्ग का निर्माण बीस करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुका है। सेमरा मार्ग पर 18 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का निर्माण शुरू है। जमुवार नाले पर 13 करोड़ तथा संतों सवा नाले पर डेढ़ करोड़ की लागत से पुल का निर्माण भी प्रारंभ हो गया है।
     इतना ही नहीं 183.60 लाख की लागत से बखरिया से सिसवा मार्ग का निर्माण कराया गया है। साथ ही 184.14 लाख की लागत से ग्राम भटौली में पेयजल योजना लगवाया गया है। जबकि ग्राम थोथरी में 53.30 लाख की लागत से सीसी मार्ग बनवाया जा चुका है।
     इसके अलावा 75.47 लाख की लागत से रमवापुर से तेलियादीह मार्ग एवं पुल का निर्माण पूर्ण हो चुका है। कई दर्जन सड़कों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। 35 लाख की लागत से सिद्धार्थ विद्यालय के गेट तक सीसी मार्ग बनवाया गया है। कई बड़े पुल एवं सड़कों तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। जिससे जनता को सीधे लाभ पहुंच रहा है। गरीबों को आवास, पेंशन, शौचालय, रसोई गैस कनेक्शन, बिजली का कनेक्शन दिलाया जा रहा है। करोना जैसी भीषण महामारी के समय भी केन्द्र व प्रदेश सरकार ने प्रवासियों को राशन किट, गरीबों को भी राशन एवं उनके खाते में पैसा तथा मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराकर ऐतिहासिक कार्य किया है।
    सवाल- डेढ़ साल बाद चुनाव है। किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगी? स्वयं की उपलब्धियों को लेकर या पार्टी की।
    जवाब- केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कराए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं तथा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। भाजपा की सरकार बिना भेदभाव के सभी का विकास कर रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार ने विकास के मामले में पचास वर्ष का रिकार्ड तोड़ा है। जनता को भाजपा सरकार पर पूर्ण विश्वास है। जनता की सेवा और समाज के प्रति समर्पण भाव से हमेशा लोगों के सुख दुख में मौजूद रहकर सेवा कार्य अनवरत चलता रहेगा। जनता हमें आगामी विधासभा चुनाव में भी अपना आशीर्वाद जरूर प्रदान करेगी।
    सवाल- प्रदेश में आपकी पार्टी की सरकार और अन्य पार्टियों के सरकारों के बीच मूलभूत अंतर क्या है?
    जवाब- भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों की राजनीति करती है। जिसके कारण ही यह आज दुनिया की नंबर-1 पार्टी बन चुकी है। यह सरकार सभी वर्ग समाज क्षेत्र के लोगों को अपना मानती है जबकि पिछली सरकारों में कुछ विशेष क्षेत्र व लोगों तक विकास पहुंचाया था। जबकि भाजपा सरकार हर क्षेत्र का चौमुखी विकास तथा सुशासन की पक्षधर है। इस पार्टी का नारा ही सबका साथ और सबका विकास है। इस नीति को लेकर योगी सरकार प्रदेश के चौमुखी विकास का काम कर रही है। अन्य पार्टियों की सरकारें व्यक्ति विशेष, जातिवाद व तुष्टिकरण की नीति पर काम करती हैं।
    सवाल- अयोध्या में शुरु हुआ राम मंदिर का निर्माण आगामी विधानसभा चुनाव को कितना प्रभावित करेगा?
    जवाब- पांच सौ वर्षों से लोगों का यह सपना था कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हो। यह करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ा है। केन्द्र सरकार के प्रयास से इसका निर्माण शुरू हो गया है। जिससे उत्तर प्रदेश को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भगवान राम और राष्ट्र के प्रति आस्था रखने वाले गौरवान्वित हुए हैं। रही चुनाव की बात, तो इस विषय को लेकर समाज में हर्ष है। आगामी चुनाव में राम मंदिर नहीं बल्कि विकास हमारा मुद्दा होगा। भगवान राम आस्था के विषय हैं, राजनीतिक के नहीं।
    एक अन्य सवाल के जबाव में राही ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। मुख्यमंत्री एक संत हैं। संत का परिवार पूरा समाज होता है। जो अपराध करेगा सरकार उसके साथ सख्ती से निपटेगी। घोषणा पत्र के सभी वादे पूरे हो चुके हैं। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो चुका है। ‘तीन तलाक’ का कानून भी पास हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने भी विधायक की क्षेत्र में बराबर मौजूदगी तथा इन्हे सरलता एवं सादगी का प्रतीक बताते हुए विकास कार्य पर संतोष जताया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-पाक सीमा पर हथियारों का जखीरा बरामद
    Next Article बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      ओएमडीसी में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त हुईं गीता बालमुचू, भाजपा ने जताई खुशी

      July 16, 2026

      भाजपा ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे से पहले कांग्रेस के भर्ती घोटाले दिलाए याद

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version