Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»दिल्ली मर्डर केसः कातिल ने फोन पर कहा- ‘त्रिलोचन सिंह की हत्या कर दी है, आकर लाश उठा लो’
    ताजा खबरें

    दिल्ली मर्डर केसः कातिल ने फोन पर कहा- ‘त्रिलोचन सिंह की हत्या कर दी है, आकर लाश उठा लो’

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और जम्मू कश्मीर विधान परिषद के पूर्व सदस्य त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. इस के आरोपी हरप्रीत सिंह खालसा ने त्रिलोचन सिंह के करीबी को फ़ोन करके बताया था कि ‘मैंने और हरमीत ने मिलकर त्रिलोचन सिंह की हत्या कर दी है, आकर लाश उठा लो.’

    फोन पर हत्या का कबूलनामा करने के बाद आरोपी ने फ़ोन नई दिल्ली इलाके में बंद कर दिया था. आरोपी हरप्रीत सिंह खालसा ने त्रिलोचना सिंह के जिस दोस्त को फ़ोन करके हत्या की बात क़बूली, उसने त्रिलोचन सिंह के भाई (जम्मू कश्मीर में रिटायर एसएसपी) को इस घटना की जानकारी दी. फिर रिटायर एसएसपी ने ही पुलिस को इस बारे में सूचना दी.

    छानबीन के दौरान मौक़ा-ए-वारदात पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो उसमें आरोपी हरप्रीत के साथ हरमीत भी दिखाई दे रहा है. सूत्रों के मुताबिक आरोपी हरप्रीत खालसा ही त्रिलोचन सिंह के परिवार वालों को कई दिन तक गुमराह करता रहा कि वो विदेश चले गए हैं. लेकिन जब त्रिलोचन के परिवार वालों ने इमिग्रेशन डिपार्टमेंट में चेक किया तो खुलासा हुआ कि त्रिलोचन भारत छोड़कर गए ही नहीं थे.

    – दिल्लीः त्रिलोचन सिंह वजीर मर्डर केस की जांच करेगी क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल, संदिग्ध की तलाश में छापेमारी

    जिसके बाद त्रिलोचन के परिवार का शक हरप्रीत पर बढ़ गया. हरप्रीत ने मोती नगर के बसई दारा पुर इलाक़े में जनवरी में घर किराए पर लिया हुआ था, ऐसा लगता है कि हत्या की प्लानिंग काफ़ी पहले से की गई थी. क्योंकि जिस घर में लाश मिली उस घर का सारा सामान हरप्रीत बेच चुका था.

    त्रिलोचन सिंह के भाईं ने पुलिस को बताया है कि त्रिलोचन सिंह से आरोपियों की पॉलिटिकल लड़ाई चल रही थी. इस वजह से हत्या को अंजाम दिया गया. त्रिलोचन सिंह के भाई ने दिल्ली पुलिस को कुछ और नाम दिए हैं जो हत्या की साज़िश में शामिल हो सकते हैं. हालांकि हत्या का मक़सद क्या है, कैसे हत्याकांड को अंजाम दिया गया, इसका खुलासा आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद ही हो पाएगा.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध-प्रदर्शन
    Next Article गोपालगंज: महिलाओं को पैसे बांटते तेजस्वी का वीडियो वायरल, JDU ने ली चुटकी
    sonu kumar

      Related Posts

      रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर

      September 28, 2025

      बिहार माता सीता की जन्मभूमि और सदियों से विश्व को प्रेरित करने वाली पवित्र धरती है : उपराष्ट्रपति

      September 28, 2025

      केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री नीतीश से की मुलाकात

      September 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व प्रधानमंत्री ओली सहित पांच लोगों के काठमांडू छोड़ने पर न्यायिक आयोग ने प्रतिबंध लगाया
      • गृहमंत्री का निर्देश-नेपाल की हिंसक घटनाओं में शामिल युवाओं की गिरफ्तारी न की जाए
      • रोचक है बिहार के जमुई से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने तक शैलेश का सफर
      • बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हर्षवर्धन
      • आईसीसी ने महिला विश्व कप 2025 के कमेंट्री पैनल का किया ऐलान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version