Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड में बढ़ रहा है महिलाओं पर अत्याचार : दीपक प्रकाश
    Breaking News

    झारखंड में बढ़ रहा है महिलाओं पर अत्याचार : दीपक प्रकाश

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रूपा तिर्की हत्याकांड में हाईकोर्ट की ओर से सीबीआई जांच के आदेश का स्वागत करते हुए झारखंड सरकार पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने बुधवार को प्रेसवार्ता में कहा कि 18 महीने की सरकार में 2800 महिलाओं के साथ दुष्कर्म का आंकड़ा डराने वाला है। राज्य में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है लेकिन दु:खद है कि यह सरकार महिलाओं पर हो रहे दुष्कर्म के मामलों पर भी पर्दा डालने का कार्य कर रही है। रूपा तिर्की की संदिग्ध हत्याकांड में भी आरोपियों को सरकार ने बचाने का पुरजोर प्रयास किया।

    तीन मई की हत्या के दिन से ही भाजपा लगातार विशेष मेडिकल समिति बनाकर पोस्टमार्टम, सीबीआई जांच की मांग कर रही थी। रूपा तिर्की हत्यकांड मामले में भाजपा ने राज्यपाल भवन से लेकर सड़क तक आंदोलन किया। दीपक प्रकाश ने कहा कि रूपा तिर्की हत्याकांड में भाजपा कोर्ट में इंटरभेनर भी बनी। सीबीआई जांच के बाद कई रहस्य खुलेंगे। सीबीआई जांच के बाद परिजनों को न्याय मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि इस मामले में हद तो तब हो गयी जब उल्टा रूपा तिर्की के चरित्र पर ही सवाल खड़े किए गये, मामले को प्रेम प्रसंग के रूप में जोड़ते हुए रफा दफा करने की नाकाम कोशिश की गयी। रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव को ही हत्या का आरोपी बना दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि महाधिवक्ता और अपर महाधिवक्ता संदेह के घेरे में हैं। वे सीबीआई जांच नहीं हो इसका भी प्रयास किया है।

    दीपक प्रकाश ने कोर्ट द्वारा अवमानना की नोटिस का भी स्वागत किया। डीवीसी मामले में वर्तमान सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार इस मामले में जनता को गुमराह कर रही है। इस सरकार का ना तो प्रशासनिक प्रबंधन सही है और न वित्तीय प्रबंधन। सरकार में नियति, निर्णय और नेतृत्व का घोर अभाव है।

    उन्होंने कहा कि डीवीसी द्वारा राज्य सरकार से बिजली बकाये के बदले कटौती किये जाने पर सरकार ने जनता को दिग्भ्रमित करने का कार्य किया। दीपक प्रकाश ने एचइसी का बिजली काटे जाने पर सरकार की निंदा की और कहा कि सरकार ने डिफेंस के हथियारों को तैयार करने वाली एचइसी का भी बिजली काटकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी। सैन्यकर्मियों का हाथ मजबूत करने के लिए एचइसी में कार्य होता रहा है। एचईसी के अस्पताल की बिजली काटकर मरीजों को भी कष्ट दिया गया। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए यह सरकार आम जनता, मरीज किसी को भी नहीं छोड़ती।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया विधायक बसंत सोरेन का जन्मदिन
    Next Article मनी लाउंड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का की संपत्ति अटैच
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version