रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची आए हुए हैं। रांची दौरे के क्रम में वह लगातार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। गुरुवार को आरपीएन सिंह से मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में कई नेताओं ने उनसे मुलाकात की।

मौके पर आरपीएन सिंह ने कहा कि संगठन एक गुलदस्ते के समान है, जिसमें सभी का समावेश हो। उन्होंने कहा कि मैंने साफ तौर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों को कहा है कि झारखंड में कार्यकर्ताओं की सुनी जाए। क्योंकि उनकी मेहनत का प्रतिफल है कि प्रदेश में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में जनता को किए गए वायदे को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर आरपीएन सिंह से मुलाकात करने वालों में कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक प्रदीप यादव, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा सहित अन्य शामिल है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version