Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राष्ट्रीय लघु फिल्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन
    Breaking News

    राष्ट्रीय लघु फिल्मोत्सव के पोस्टर का विमोचन

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख आलोक कुमार ने बुधवार को भारती राष्ट्रीय लघु फिल्मोत्सव 2022 के पोस्टर का विमोचन किया। विमोचन कार्यक्रम का आयोजन चित्रपट झारखंड की ओर से सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया था।

    मौके पर आलोक कुमार ने कहा कि स्थानीय भाषा, संस्कृति तथा परंपरा का विकास फिल्मों में निहित है। भारतीय फिल्म नवरस से भरा पड़ा है। इसमें हास्य व्यंग आदि चीजों का समागम है। भारतीय फिल्म मनोरंजन की विधा को पूरा विश्व स्वीकार करता है। अब पश्चिम के फिल्मों में संवेदना, गीत – संगीत प्रस्तुत किए जा रहे हैं जो भारतीय फिल्मों की विचारधारा से प्रेरित है। भारतीय परंपरा में मनोरंजन को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। मानवीय सभ्यता के उदय से लेकर वर्तमान समय तक मनोरंजन को अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम माना जाता है। चाहे वह गायन, नाटक या चित्र हो, मनोरंजन सर्वोच्च रहा है।

    उन्होंने कहा कि कालिदास का अभिज्ञान शकुंतलम के नाटक के माध्यम से मनोरंजन की अभिव्यक्ति की गई है। लालटेन के सहारे रामलीला का मंचन पुराने समय में होता रहा है। सभी में यह देखा गया है कि आदिम काल से मनोरंजन स्थानीय भाषा, संस्कृति तथा परंपरा के विकास का घोतक रहा है।

    उल्लेखनीय है कि 18 से 20 फरवरी 2022 तक भोपाल में चित्रपट भारती की ओर लघु फिल्मोत्सव का आयोजन किया गया है।

    इस अवसर पर चित्रपट झारखंड द्वारा आयोजित कथा लेखन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रथम स्थान डॉ. लोधा उरांव, द्वितीय स्थान प्रकाश मिश्रा तथा तृतीय स्थान मयंक मिश्रा को प्राप्त हुआ।

    मौके पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. प्रदीप वर्मा, कुलसचिव डा. विजय कुमार सिंह, आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख धनंजय सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रांची विभाग बौद्धिक प्रमुख आशुतोष कुमार, डाक्टर सुशील अंकन, डा. संदीप कुमार, प्रो आरएम झा, डा. भारद्वाज शुक्ला तथा समन्वयक नंद कुमार सिंह उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘हेलो…मुंबई एयरपोर्ट पर 19 लोगों की जान खतरे में’, फेक कॉल से फूले पुलिस के हाथ-पांव
    Next Article जसीडीह-पुणे ट्रेन की समय सारिणी जारी
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई

      January 14, 2026

      सोमा मुंडा हत्याकांड: परिजनों से मिले भाकपा माले नेता, न्याय के लिए आंदोलन की चेतावनी

      January 14, 2026

      झारखंड में बीजेपी को धार देंगे आदित्य साहू, बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची से लापता अंश-अंशिका की सकुशल बरामदगी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस को दी बधाई
      • सोमा मुंडा हत्याकांड: परिजनों से मिले भाकपा माले नेता, न्याय के लिए आंदोलन की चेतावनी
      • झारखंड में बीजेपी को धार देंगे आदित्य साहू, बनाए गए नए प्रदेश अध्यक्ष
      • रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा
      • षटतिला एकादशी पर आस्था का सैलाब, दोमुहानी और स्वर्णरेखा तट पर उमड़े श्रद्धालु
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version