रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शनिवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के नवनियुक्त सदस्य डॉ अजिता भट्टाचार्या, डॉ अनिमा हांसदा एवं डॉ जमाल अहमद ने मुलाकात की। झारखंड लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त सदस्यों की मुख्यमंत्री से यह शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि आप सभी नवनियुक्त सदस्य प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग को नया आयाम देंगे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version