Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»विस में नमाज के कमरे पर सियासत गरम
    Jharkhand Top News

    विस में नमाज के कमरे पर सियासत गरम

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    स्पीकर के फैसले पर भाजपा बिफरी, चालू सत्र में भी उठायेगी मामला
    रांची (आजाद सिपाही संवाददाता)। विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए कमरा आवंटित किये जाने के मुद्दे पर सियासत गरम हो गयी है। स्पीकर के इस फैसले को विपक्षी भाजपा ने तुष्टीकरण की संज्ञा देते हुए परिसर में मंदिर और पूजा के लिए जगह आवंटित करने की मांग की है। उधर सत्तारूढ़ झामुमो ने भाजपा पर बेवजह का विवाद खड़ा करने और ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है। संभावना है कि विधानसभा के चालू सत्र में भी यह मुद्दा जोर-शोर से उठेगा। बता दें कि विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए दो सितंबर को अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के र्निदेश पर एक विशेष कमरा आवंटित किया गया था।

    हनुमान मंदिर के लिए जगह मिले: भाजपा
    भाजपा के मुख्य सचेतक विरंची नारायण ने विधानसभा परिसर में हनुमान मंदिर के लिए भी जगह देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह यदि विधानसभा को धर्म के आधार पर बांटा गया, तो झारखंड जलने लगेगा। इसके जिम्मेदार विधानसभा अध्यक्ष होंगे। स्पीकर को तुरंत यह फैसला वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ तीन विधायकों के लिए अलग से कमरा आवंटित किया जा सकता है, तो 65 विधायकों के लिए कम से कम 15 कमरे आवंटित होने चाहिए। नहीं तो एक बड़ा हॉल मिले, जहां यह हनुमान चालीसा या सत्यनारायण पाठ किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती आयी है, लेकिन अब विधानसभा की तरफ से भी तुष्टीकरण शुरू हो गया है। इधर भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा है कि हिंदुओं को भी विधानसभा परिसर में हनुमान मंदिर बनाने की इजाजत दी जाये। हमें नमाज से कोई परेशानी नहीं है, लेकिन हमें भी विधानसभा परिसर में हनुमान मंदिर के लिए जगह मिलनी चाहिए। अगर स्पीकर इसकी अनुमति देते हैं और जगह आवंटित कर देते हैं, तो हम अपने पैसे से मंदिर बनायेंगे।

    धर्म के नाम पर दंगा-फसाद न करे भाजपा: सुप्रियो
    इस मसले पर सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा इस राज्य में धर्म के नाम पर समाज को बांटना चाहती है। हम यह कहना चाहते हैं कि आपको भी अगर अपनी प्रार्थना के लिए जगह सुनिश्चित करानी हो, तो इस तरह की ओछी राजनीति न करें। विधानसभा में पर्याप्त स्थान है। एक स्थान आपके लिए भी आरक्षित किया जायेगा। लेकिन धर्म के नाम पर राज्य में दंगा-फसाद न करें। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की मूल आत्मा में धर्मनिरपेक्षता है। संसद भवन में भी प्रार्थना के लिए स्थान निर्धारित है। नयी विधानसभा में भी इसके लिए स्थान निर्धारित किया गया। पुरानी विधानसभा में भी इसके लिए स्थान निर्धारित था। पांच वक्त का नमाज इस्लाम धर्म को माननेवाले लोगों के लिए विशेष महत्व का होता है। इसलिए एयरपोर्ट पर भी डेडिकेटेड प्रेयर स्थल होते हैं। चूंकि भाजपा में गंदी मानसिकता के लोग भरे पड़े हैं। वे इस फिराक में रहते हैं कि कैसे सांप्रदायिकता के नाम पर लोगों को बांटा और लड़ाया जाये। वे मुंह में राम और बगल में छुरी लिये रहते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश में कोरोना: पिछले चार दिन से 40 हजार के पार नए मामले, बीते 24 घंटे में मिले 42 हजार नए संक्रमित,केरल बना हॉटस्पॉट
    Next Article कृष्णा नागर के स्वर्ण पदक ने हर भारतीय के चेहरे पर मुस्कान ला दी : प्रधानमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version