Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मुंबई में फिक्की के फ्रेम्स 2022 में शामिल हुए सांसद संजय सेठ, कहा अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर संस्कृति पर हमला बर्दाश्त नहीं
    Jharkhand Top News

    मुंबई में फिक्की के फ्रेम्स 2022 में शामिल हुए सांसद संजय सेठ, कहा अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर संस्कृति पर हमला बर्दाश्त नहीं

    adminBy adminSeptember 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। फेडरेशन ऑफ़  इंडियन चैंबर्स ऑफ़  कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तत्वावधान में मुंबई में आयोजित फ्रेम्स 2022 में रांची के सांसद संजय सेठ बतौर उद्घाटनकर्ता और वक्ता शामिल हुए। राष्ट्र निर्माण में मीडिया और इंटरटेनमेंट क्षेत्र की भूमिका पर उन्होंने अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म प्रोड्यूशर रमेश सिप्पी भी शामिल हुए। भारत सरकार के आइटी सचिव अपूर्व चंद्रा, अरुण चावला और अन्य अतिथियों के साथ सांसद ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस सत्र की अध्यक्षता व्हाट्सएप इंडिया के प्रमुख शिवनाथ ने की, वहीं इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाराष्ट्र से राज्यसभा की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और कर्नाटक से सांसद सुमन लता भी मौजूद रहीं।
    सांसद संजय सेठ ने इस अवसर पर मीडिया और इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में आयी विसंगतियों की तरफ भी ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के द्वारा कई यूट्यूब चैनल पर बैन लगाने का प्रयास सराहनीय है। आज हर उस चीज पर रोक लगनी चाहिए, जो समाज और राष्ट्र के पक्ष में नहीं है, साथ ही जिससे समाज और राष्ट्र पर नकारात्मक असर पड़े। ऐसी चीजों को रोकने का काम समाज को करना चाहिए। सांसद ने कहा कि इस देश में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर, फिल्म जगत के क्षेत्र में ऐसी चीजें बननी चाहिए, जिससे भारतीय संस्कृति का संवर्धन हो, परिवारों का जुड़ाव हो। गुल्लक और पंचायत जैसे वेब सीरीज ने हमारी संस्कृति को समझने का बेहतर अवसर दिया है। इस क्षेत्र से जुड़े निर्माताओं को ऐसी चीजें बनानी चाहिए, जिसमें लोग परिवार के महत्व को समझ सकें। ऐसी चीजें हर प्लेटफार्म पर आनी चाहिए और उनका स्वागत किया जाना चाहिए। किसी भी कीमत पर मनोरंजन के नाम पर भारतीय संस्कृति पर हमला और खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सांसद ने स्पष्ट कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी और मनोरंजन के नाम पर भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों का अपमान, हिंदू देवी देवताओं का अपमान, भारतीय परिवार को खंडित करके दिखाना, ये सारी चीजें समाज में बिल्कुल स्वीकार्य नहीं हो सकती हैं। यहां आये सभी मीडिया एंटरटेनमेंट क्षेत्र के लोगों से सांसद ने यह आग्रह किया कि आप सब ऐसी चीजें बनायेंं, जो समाज सकारात्मक रूप से ग्रहण करे। संजय सेठ ने कहा कि समाज और राष्ट्र के महत्वपूर्ण अंग में इंडिया और इंटरटेनमेंट का क्षेत्र है, इसलिए हम सबको उसी दिशा में काम करना चाहिए ताकि राष्ट्र की एकता और समाज का सद्भाव दोनों ही बना रहे।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article5जी मोबाइल सर्विस की शुरुआत एक अक्टूबर को करेंगे प्रधानमंत्री
    Next Article प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, वित्तमंत्री ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version