Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची मेन रोड उपद्रव मामला: सीआइडी ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, 11 नामजद, यूपी और बिहार के युवकों ने साजिश रची थी
    Jharkhand Top News

    रांची मेन रोड उपद्रव मामला: सीआइडी ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, 11 नामजद, यूपी और बिहार के युवकों ने साजिश रची थी

    adminBy adminSeptember 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची के मेन रोड में 10 जून को हुए उप् में सीआइडी ने शनिवार देर रात कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें 11 लोगों को नामजद बनाया गया है। उनके नाम हैं मोहम्मद अमजद, इरफान जुवेर, आलम उर्फ इरफान अंसारी, मोहम्मद माज, अरमान हुसैन, सरफराज आलम, शहबाज, अफसर आलम, रमजान अली । इनके अलावा तीन अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। चार्जशीट में मुद्दसिर उर्फ कैफी और मोहम्मद साहिल के नाम भी शामिल हैं। बता दें कि उपद्रव के दौरान पुलिस की गोली लगने से इन दोनों की मौत हो गयी थी। बता दें कि जुमे की नमाज के बाद एकरा मसजिद के पास लगभग दस हजार लोग जमा हो गये थे और वहां से उन लोगों ने मेन रोड के लिए जुलूस निकाला। कुछ दूर आगे जाने के बाद भीड़ हिंचक हो गयी और जहां तहां पत्थरबाजी करने लगे। भीड़ ने मेन रोड स्थित हनुमान मंदिर पर भी धावा बोला था। चर्च रोड स्थिति काली मंदिर के पास दुकानदारों की दुकानों में तोड़फोड़ की गयी थी। एक दर्जन से अधिक गाड़ियों को निशाना बनाया गया था। भीड़ ने संगठित तरीके से पुलिस बल को निशाना बनाया। उससे बचने के लिए पुलिस ने गोली चलायी थी।

    सभी आरोपियों पर साजिश के तहत सुनियोजित तरीके से बवाल मचाने, दंगा भड़काने की कोशिश करने, शहर को सांप्रदायिकता की आग में झोंकने का प्रयास करने और उपद्रव से रोकने पहुंचे पुलिस अफसरों पर जानलेवा हमला करने के आरोपों की पुष्टि हुई है। सीआइडी ने चार्जशीट में लिखा है कि अन्य आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है। चार्जशीट मेंउपद्रव भड़काने में यूपी और बिहार कनेक्शन भी सामने आया है।

    यूपी के गाजीपुर और पटना से आए तीन-तीन लोगों ने भीड़ को उपद्रव के लिए उकसाया। खूंटी के उपद्रवियों की भी पुलिस को जानकारी मिली है। अब तक यूपी-बिहार के साजिशकर्ता पकड़े नहीं जा सके हैं। वहीं खूंटी के उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए भी कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। घटना के कुछ दिन पहले से इसकी तैयारी चल रही थी। उपद्रवियों ने कई छतों पर सुनियोजित तरीके से ईंट-पत्थर जुटाकर रखे थे। उपद्रवी बोरे में भर कर पत्थर ले गये थे, जिसकी पुष्टि हो चुकी है। गौरतलब है कि 90 दिन के भीतर चार्जशीट दायर करनी होती है। इसलिए 89वें दिन शनिवार को आनन-फानन में चार्जशीट दायर की गयी।

    दो युवकों कीहुई थी मौत, एक पुलिसकर्मीको लगी थी गोली
    नुपूर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में 10 जून को रांची के मेन रोड में जुलूस निकाला गया था। इस दौरान उपद्रव हुआ। पत्थर चले, फायरिंग हुई। जुलूस में शामिल दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे, जिनका रिम्स में इलाज कराया गया था। इस पूरे प्रकरण में रांची के डेली मार्केट थाने में एफआईआर दर्ज करायी गयी थी, जिसे सरकार के निर्देश पर जांच के लिए सीआइडी को सौंपा गया था। सीआइडी के डीएसपी महेंद्र सिंह  मुंडा जांच अधिकारी बनाये गये थे।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचाईबासा : जहरीले सांप का सिर भूनकर खाना ओझा को पड़ा महंगा
    Next Article महाराष्ट्र कैडर की रिटायर आइएएस अधिकारी मैरी नीलिमा केरकेट्टा होंगी जेपीएससी की अध्यक्ष
    admin

      Related Posts

      धुर्वा डैम हादसा: जमशेदपुर के जज के बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत!

      November 15, 2025

      शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल

      November 14, 2025

      घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया

      November 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धुर्वा डैम हादसा: जमशेदपुर के जज के बॉडीगार्ड समेत 3 पुलिसकर्मियों की मौत!
      • रणनीति के जादूगर की सियासी हकीकत: क्यों खाली रह गया जनसुराज का खाता?
      • नीतीश कुमार ने राज्य के सभी मतदाताओं का जताया आभार
      • शिक्षा सही सोच और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है: राज्यपाल
      • घाटशिला उपचुनाव : JMM की जीत, सोमेश सोरेन ने बाबूलाल सोरेन को 38601 वोट से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version