Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम ने दी मदरसा व संस्कृत स्कूल के शिक्षकों को सौगात
    Jharkhand Top News

    सीएम ने दी मदरसा व संस्कृत स्कूल के शिक्षकों को सौगात

    adminBy adminSeptember 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मदरसा और संस्कृत स्कूलों के शिक्षकों को सौगत दी है। अब इन्हें भी पेंशन का लाभ मिलेगा। कैबिनेट ने राज्य में संचालित 180 अराजकीय प्रस्वीकृत मदरसों एवं 11 अराजकीय प्रस्वीकृत संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को पेंशन/उपादान तथा नवीन अंशदायी पेंशन योजना की स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गरुवार को हुई बैठक में इसके अलावा रांची-पुरुलिया सड़क को फोर लेन बनाने, लोहरदगा, खूंटी सरायकेला-खरसांवा में क्रिटिकल केयर अस्पताल के निर्माण, जमशेदपुर में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के निर्माण समेत 30 प्रस्तावों को कैबिनेट से मंजूरी दी गयी।

    रांची में फोर लेन सड़क:
    रांची पुरुलिया सड़क फोरलेन होगी। इस पर राज्य सरकार 181.73 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह सड़क काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। रांची को सीधे पश्चिम बंगाल से जोड़ती है। इसी तरह बरियातू के बड़गाई लेम बोड़ेगया रोड के 4 लेन के लिए 111.35 करोड़ की योजना की मंजूरी दी गयी। नगड़ी ब्लॉक के मुरमा मौजा में कुष्ठ रोगियों के लिए 256 आवास बनाने की मंजूरी दी गयी इसमें 33.25 करोड़ की लागत आएगी। जमशेदपुर में 70 करोड़ 40 लाख की लागत से अंतरराज्यीय बस पड़ाव का निर्माण कराया जाएगा। इस बस पड़ाव का संचालन पीपीपी मोड में होगा। झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट समिति का गठन किया गया, दुमका में इसका प्रशिक्षण संस्थान होगा।

    तीन जिलों में हेल्थ सेंटर:
    कैबिनेट ने लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां और खूंटी जिले में 100 बेड का क्रिटिकल केयर हेल्थ सेंटर का भवन निर्माण कराया जाएगा। इस भवन की लंबे समय से सख्त जरूरत थी। भवन निर्माण के बाद हेल्थ सेंटर में सुविधाएं और बेहतर हो जाएंगी। कैबिनेट की बैठक में चतरा जिले की बचरा नगर पंचायत के विघटन की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह सरकार ने झारखंड औद्योगिक पार्क एवं लॉजिस्टिक नीति के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। उधर, चतरा जिला अन्तर्गत नवगठित बचरा नगर पंचायत के विघटन की स्वीकृति दी गयी

    कैबिनेट के अन्य फैसले:
    – उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखण्ड, रांची (उच्च शिक्षा निदेशालय) में वित्त पदाधिकारी एवं अंकेक्षण पदाधिकारी के अतिरिक्त पद सृजन की स्वीकृति।
    – जल संसाधन विभाग के अंतर्गत पुनरीक्षित पुनर्वास नीति, 2012 के अवधि विस्तार की मंजूरी।
    – सिविल सर्जनों तथा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य एवं अधीक्षक के उपयोग हेतु बाह्य स्रोत के माध्यम से वाहन रखते हुए इस्तेमाल करने की मंजूरी।
    -झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (डिप्लोमा/ तकनीकी एवं अन्य विशिष्ट योग्यता स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2021 में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति।
    – रामगढ़ जिले में नवगठित कुटुम्ब न्यायालय हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश स्तर के 01 प्रधान न्यायाधीश के पद के सृजन की मंजूरी।
    -हजारीबाग जिलान्तर्गत बरही अनुमंडलीय न्यायालय हेतु 04 न्यायिक पदाधिकारियों के पदों के सृजन की मंजूरी।
    -झारखंड औद्योगिक पार्क एवं लॉजिस्टिक नीति-2022 के प्रस्ताव एवं प्रारूप की स्वीकृति।
    – झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड को श्रेणी 2 के तहत बालू घाट के संचालन के लिए 16 अगस्त 2022 से तीन वर्ष के लिए अवधि विस्तार की स्वीकृति।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिना अन्न जल के बैठे हैं, बावजूद मंत्री ने बात तक नहीं की: सत्यानंद दुबे
    Next Article भाजपा सांसद निशिकांत को बैन करे ट्विटर चलानेवाली कंपनी : झामुमो
    admin

      Related Posts

      प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

      May 15, 2025

      बुलेट सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

      May 15, 2025

      झारखंड के 18 जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवा चलने की आशंका

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version