रांची। राजधानी में सफाई व्यवस्था हाइटेक करने के लिए रांची नगर निगम ने शहर के विभिन्न स्थलों पर स्मार्ट डस्टबिन लगाया है। शहर में कुल 220 स्मार्ट डस्टबिन लगे हुए हैं। एक स्मार्ट डस्टबिन की कीमत तकरीबन 3,80,000 रुपये है, लेकिन स्मार्ट डस्टबिन में लगनेवाले चिप भी अब तक नहीं लग पाये हैं। निगम ने डोर टू डोर कूड़ा उठाव करने वाली कंपनी सीडीसी पर कार्रवाई तो की, मगर स्मार्ट डस्बिटन लगाने वाली कंपनी पर कोई सख्ती नहीं बरती जा रही है।

शहर के 77 जगहों पर स्मार्ट डस्टबिन लगे
रांची नगर निगम ने 8 करोड़ 48 लाख की लागत से शहर के 77 जगहों पर स्मार्ट डस्टबिन लगाने की योजना बनायी थी। कुल 220 स्मार्ट डस्टबिन लगायी गयी। स्मार्ट डस्टबिन लगाने का टेंडर जोंटा इंफ्राटेक को मिला है। लेकिन कंपनी ने अब तक शहर में एक भी स्मार्ट डस्टबिन में चिप नहीं लगायी है। बता दें कि चिप लगने से स्मार्ट डस्टबिन में कचरा भरने पर निगम कार्यालय में तुरंत पता चल पायेगा। इससे मॉनिटरिंग करने में भी आसानी होगी।

निगम के पदाधिकारी ने क्या कहा
निगम के पदाधिकारी ने बताया कि शहर में अब तक कुल 220 स्मार्ट डस्टबिन लगे हैं। एक स्मार्ट डस्टबिन की कीमत 3 लाख 80 हजार रुपये है। स्मार्ट बिन क्लोज्ड है और अंडर ग्राउंड भी है, जिस वजह से स्मार्ट बिन उपयोग करने और देखने में अच्छा लगता है। जोंटा द्वारा अब तक स्मार्ट डस्टबिन में चिप नहीं लगायी जा सकी है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version