Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दुमका में नाबालिग आदिवासी लड़की का हत्यारा बांग्लादेशी, छिपा रही है पुलिस :बाबूलाल मरांडी
    Jharkhand Top News

    दुमका में नाबालिग आदिवासी लड़की का हत्यारा बांग्लादेशी, छिपा रही है पुलिस :बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminSeptember 8, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। दुमका में आदिवासी नाबालिग बच्ची की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। अब पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि वह बांग्लादेशी है और पुलिस जानबूझकर उसकी पहचान छुपा रही है।

    श्री मरांडी ने ट्वीट कर दावा किया कि अभियुक्त अरमान अंसारी का पता पुलिस दुमका जिले के शिकारीपाड़ा ब्लाक के जिस पिंडरगड़िया गांव को बता रही है, वह वहां का रहने वाला नहीं है। अपने ट्विटर हैंडल पर मरांडी ने उस गांव के ग्राम प्रधान का एक पत्र भी शेयर किया है। जिसमें ग्राम प्रधान ने स्पष्ट कहा है कि अरमान अंसारी नामक कोई व्यक्ति उसके गांव में नहीं रहता है। इस पत्र पर बाकायदा पिंडरगड़िया पंचायत समिति के सदस्य सनातन मरांडी और सेविका हीरामुनि सोरेन के भी हस्ताक्षर है। इसके अलावे उस गांव में रहने वाले उस समुदाय के 20 लोगों के भी हस्ताक्षर हैं। उन्होंने लिखा- इससे अब साफ पता चल गया है कि अरमान के बांग्लादेशी होने की सच्चाई को पुलिस जानबूझकर छिपा रही है। लव जिहाद के अंतरराष्ट्रीय षड़यंत्र पर पर्दा डाल षड्यंत्रकारियों को बचा रही है झारखंड पुलिस। गांव वालों का यह संलग्न बयान देखा जा सकता है जो प्रत्यक्ष प्रमाण है। मरांडी ने यह भी कहा कि उस गांव में अरमान के ना तो मां-बाप का कोई ठौर ठिकाना है और न किसी रिश्तेदार का अता-पता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है और राज्य सरकार से इसकी जांच की उम्मीद नहीं है इसलिए इसे एनआइए अपने हाथ में ले और जांच करे।

    वहीं निशिकांत दुबे ने बाबूलाल मरांडी के ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा- इसी झारखंड को बांग्लादेश में मिलाने की साजिÞश कांग्रेस के साथ झामुमो कर रही है, मेरी बात सत्य हो रही है। दुमका में आदिवासी नाबालिग 14 साल की बच्ची का बलात्कारी व हत्यारा ग्रूमिंग गैंग का सक्रिय सदस्य है एनआइए को झारखंड की जांच अपने हाथ में लेनी चाहिए।

    दरअसल दुमका जिले में 3 सितंबर को एक नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया था। जांच के दौरान यह बात सामने आई की अरमान नामक लड़का शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया करता था। जब लड़की गर्भवती हो गयी तब उसने उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और फिलहाल वह जेल में है। पोस्टमार्टम में यह बात भी सामने निकलकर सामने आई कि नाबालिग गर्भवती थी। उसकी उम्र 14 साल है। वह मजदूरी करती थी। काम के दौरान ही अरमान ने उसे निशाना बनाया। वह लगातार उसका शोषण करता रहा। जब वह प्रेग्नेंट हो गयी तो हत्या कर दी। दुमका के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया कि आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 , 302 और पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई गयी है। उससे पूछताछ की जा रही है।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article10 जून को रांची में हुई हिंसा मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
    Next Article अग्निवीर : बहाली के लिए 4500 अभ्यर्थी दौड़ में हुए शामिल
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version