Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 916 अंक तक की गिरावट
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 916 अंक तक की गिरावट

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 26, 2022No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वैश्विक मंदी की आशंका के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज भी जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। शेयर बाजार ने आज करीब 1 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बाजार में कुछ देर खरीदारी का रुझान भी बनता दिखा। लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई। जिसकी वजह से शेयर बाजार तेजी से नीचे लुढ़कता चला गया। बाजार में आई गिरावट के कारण आज सेंसेक्स आज 29 अगस्त के बाद पहली बार गिरकर 57 हजार अंक के दायरे में पहुंच गया।

    शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में शेयर बाजार में 1,971 शेयरों में खरीद बिक्री हो रही थी। इनमें से 111 शेयर खरीदारी के सपोर्ट से हरे निशान में और 1,860 शेयर बिकवाली के दबाव की वजह से लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इस दौरान सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ 3 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में थे, जबकि 27 शेयर बिकवाली के दबाव की वजह से लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 6 शेयर हरे निशान में और 44 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से नेस्ले, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, बीपीसीएल और एचसीएल टेक्नोलॉजी में खरीदारी के कारण तेजी बनी हुई थी। दूसरी ओर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर कमजोरी के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

    बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 573.89 अंक की कमजोरी के साथ 57,525.03 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार शुरू होने के बाद कुछ देर तक खरीदार बाजार में एक्टिव नजर आए, जिसकी वजह से सेंसेक्स उछल कर 57,708.38 अंक तक पहुंच गया। लेकिन उसके बाद बाजार पर पूरी तरह से मंदड़ियों का कब्जा हो गया और चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई।

    लगातार हो रही बिकवाली के कारण सेंसेक्स सुबह दस बजे के करीब 916.42 अंक का गोता लगाकर 57,182.50 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर बाजार में हल्की खरीदारी का रुझान नजर आया, जिससे सेंसेक्स की स्थिति में सुधार होता दिखा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 864.83 अंक यानी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,234.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 171.05 अंक की गिरावट के साथ 17,156.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी को भी खरीदारों का मामूली सहारा मिला। खरीदारी के इस सपोर्ट से ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से 40.10 अंक उछल कर 17,196.40 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसके कारण निफ्टी भी गोता लगाने के लिए मजबूर हो गया।

    लगातार हो रही बिकवाली के दबाव से ये सूचकांक 308.35 अंक की गिरावट के साथ 17,019 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि बाद में हुई खरीदारी से इस सूचकांक की स्थिति में भी मामूली सुधार होता दिखा। लगातार हो रही खरीदारी और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 285.70 अंक की कमजोरी के साथ 17,041.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार ने आज प्री ओपनिंग सेशन में भी कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 729.10 अंक यानी 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,439.86 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 174.80 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,156.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 1,020.80 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 58,098.92 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 302.45 अंक यानी 1.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,327.35 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो सौ करोड़ की ठगी मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को मिली अंतरिम जमानत
    Next Article भाजपा कह रही-अल्पमत में है गहलोत सरकार, लागू हो राष्ट्रपति शासन
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version