रांची। विश्वास मत के प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा की पुरानी आदत रही है स्थिर सरकार को तोड़ने और गिराने की। उन्होंने कहा कि 2014 में झारखंड विकास मोर्चा के आठ विधायक जीत कर आये थे। सदन में बाबूलाल मरांडी उपस्थित हैं। वह अच्छी तरह जानते हैं कि कैसे भाजपावालों ने छह विधायकों को खरीद लिया। बाबूलाल ने खुद बयान दिया था कि भाजपा ने पैसे देकर विधायकों को खरीद लिया। प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या बार-बार करती रही है। इतिहास गवाह है कि कैसे एक चुनी हुई सरकार को मध्यप्रदेश में खरीद-फरोख्त कर गिराया गया। कर्नाटक में कैसे गिराया गया, महाराष्टÑ का ताजा उदाहरण सामने हैं। कैसे एकनाथ शिंदे को उन्होंने मुख्यमंत्री बना दिया। इनके जो मुख्यमंत्री थे, उनको उप मुख्यमंत्री बना दिया। उसी उदाहरण को भाजपा झारखंड में लागू करना चाहती थी। यहां हेमंत सोरेन चालाक थे। उनकी मंशा भांप गये। इसलिए यहां उनकी एक न चली। उनकी चोरी पकड़ी गयी। अब चोर मचाये शोर।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version