रांची। विधानसभा के विशेष सत्र में बोलते हुए कांग्रेस की विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने भाजपा को नसीहत देते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनायें। बहुत महंगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को सुनीता खाका का मामला नजर नहीं आ रहा है। एक बार भी भाजपा के नेता सुनीता खाका को देखने नहीं गये। चतरा की बेटी को देखने नहीं गये। घटनाओं में भी ये जाति देखते हैं और उसके बाद इनका नजरिया बदल जाता है। दीपिका ने कहा कि भाजपा वालों को उत्तरप्रदेश की घटना नजर नहीं आती। मध्यप्रदेश की घटना नजर नहीं आती। दिल्ली की घटना नजर नहीं आती। यह गलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक स्थिर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। वह अपने मकसद में कभी कामयाब नहीं होगी।