Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»1932 की खतियान आधारित स्थानीय नीति का किया समर्थन
    Breaking News

    1932 की खतियान आधारित स्थानीय नीति का किया समर्थन

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    भंडारीदह (बोकारो)। 1932 की खतियान आधारित स्थानीय नीति को यूं ही हेमंत सरकार का मास्टर स्ट्रोक नहीं कहा जा रहा! सरकार की यह नीति विपक्षियों को न उगलते और ना ही निगलते बन रही है। जिस मुद्दे पर विपक्ष के नेता हेमंत सरकार को घेर रहे थे, अब उसी मुद्दे पर सरकार ने ऐसा कार्ड खेला कि विपक्ष हक्का बक्का है।

    बहरहाल, अब तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे भाजपा के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने 1932 के खतियान के आधार पर तय की गयी स्थानीय नीति और ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण का समर्थन कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से वह उनके अलारगो स्थित आवासीय कार्यालय में मिले। उस दौरान उन्होंने यह बात कही। जगरनाथ महतो को ढुल्लू का राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। अब तक दोनों एक-दूसरे के खिलाफ राजनीति के अखाड़े में हमलावर भी रहे हैं, लेकिन 1932 के खतियान के मुद्दे पर मंत्री जगरनाथ महतो के घर पहुंचने से ढुल्लू महतो के समर्थक भी भौचक हैं।

    कहा- भाजपा कभी भी स्थानीति नीति में बाधक नहीं
    ढुल्लू ने कहा कि भाजपा कभी भी स्थानीय नीति में बाधक नहीं रही है। भाजपा तो स्थानीय नीति की मांग पूर्व से करती आ रही है। हेमंत सरकार द्वारा बनायी गयी स्थानीय नीति का ढुल्लू महतो ने स्वागत करते हुए शिक्षा मंत्री को बधाई भी दी। इधर, मंत्री ने कहा कि विशेष सत्र में स्थानीय नीति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से संबंधित विधेयक पेश किया जायेगा। इन विधेयकों पर चर्चा के बाद इसे पारित कराने की औपचारिकता पूरी हो जायेगी। फिर इसको मंजूरी के लिए राजभवन को प्रेषित करेंगे।

    मंत्री ने कहा कि जो भूमिहीन होंगे या जिनके पास खतियान नहीं होगा, ग्रामसभा से उनकी पहचान कराकर उन्हें स्थानीय का दर्जा दिलाया जायेगा। विधायक ढुल्लू महतो ने शिक्षा मंत्री से कुछ दिन पूर्व हुए सिंदरी के घटनाक्रम पर भी चर्चा की। सिंदरी की एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में स्थानीय विस्थापितों के नियोजन के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री से मदद भी मांगी। कहा कि फैक्ट्री प्रबंधक ने विभिन्न गांवों के कई युवकों को बैठा दिया है। ग्रामीणों ने आंदोलन भी किया है। शिक्षा मंत्री ने बाघमारा विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द सिंदरी आकर प्रबंधन से वार्ता करेंगे। समस्याओं का समाधान करने की पहल करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल के दल बदल मामले में अगली सुनवाई 28 को
    Next Article अमेरिका में झारखंड की बेटी काजल का बजा डंका
    azad sipahi

      Related Posts

      योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री

      June 21, 2025

      सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा

      June 21, 2025

      अनियंत्रित कार पोल से टकराई, बाल बाल बचे लोग

      June 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशाखापत्तनम में उद्बोधन-‘योग ने पूरे विश्व को जोड़ा’
      • ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम
      • शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह अबतक 1.39 फीसदी घटकर 4.59 लाख करोड़ रुपये
      • योग हमारी परंपरा, नई पीढ़ी तक पहुंचने की जरूरत :स्वास्थ्य मंत्री
      • सीबीआई ने बीस हजार घूस लेते बैंक अधिकारी को पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version