रांची। झारखंड की बेटियां अपनी आबरू और जान की रक्षा के लिए त्राहि-त्राहि कर रही हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे झारखंड लव जिहादियों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। हर कोने से बेटियों पर अत्याचार, बलात्कार और उनकी हत्या की खबरें आ रही हैं। राज्य एक बहुत ही कठिन परिस्थिति से गुजर रहा है। उक्त बातें रांची के सांसद संजय सेठ एक बयान जारी करके कही।
सांसद श्री सेठ ने कहा कि कितनी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि राज्य की जिस सरकार को जनता के जख्मों पर मरहम लगाने चाहिए। बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। अपराधियों को, लव जिहादियों को और ऐसी मानसिकता वाले लोगों को सजा दिलाने के लिए काम करना चाहिए, वह सरकार पिकनिक मनाने और अंडर गारमेंट्स खरीदने में व्यस्त है। इससे शर्मनाक स्थिति इस राज्य के लिए और नहीं कुछ हो सकती है। मुख्यमंत्री का बयान होता है कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं और उनके भाई कुछ और खरीदारी करने दिल्ली घूमते रहते हैं। इससे पूर्व भी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कह चुके हैं कि बलात्कार की अधिकतर घटनाएं फर्जी होती हैं। दरअसल यह कांग्रेस और कांग्रेस की सोच वाली सभी पार्टियों की मानसिकता है। इनके लिए बेटियों की कोई कीमत नहीं। बेटियों के जान की कोई कीमत नहीं है। उनके परिवार के भावनाओं की कोई कीमत नहीं।
श्री सेठ ने कहा कि इस सरकार को समय रहते चेत जाना चाहिए। सरकार को बेटियों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए। जिहादी तत्वों का मनोबल तोड़ने के लिए काम करना चाहिए। सांसद ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य सरकार यदि सही में बेटियों की सुरक्षा चाहती है। बेटियों के प्रति चिंतित हैं तो इन सभी मामलों की जांच एनआइए को सुपुर्द कर देना चाहिए।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

