रांची। झारखंड में भारत जोड़ो यात्रा के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने कंट्रोल रूम कमिटी का गठन किया है। कमिटी ने पांचों प्रमंडल के लिए अलग-अलग नियुक्त की गई है, जिसके प्रभारी भी अलग-अलग होंगे। राजधानी के पार्टी मुख्यालय में सोमवार को हुई प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम कमेटी की बैठक संयोजक केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रखंड, पंचायत, बूथ स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा आयोजित कर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रमंडल वार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पलामू प्रमंडल के प्रभारी डॉ एम तौसीफ को बनाया गया है जबकि उत्तरी छोटानागपुर के प्रभारी विनय सिन्हा दीपू को, दक्षिणी छोटानागपुर प्रभारी सतीश पॉल मुंजनी को, कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी आभार सिन्हा, संथाल परगना के प्रभारी राकेश किरण महतो को बनाया गया है। इसके अलावा कंट्रोल रूम मुख्यालय के प्रभारी केशव महतो कमलेश, रविंदर सिंह, राजीव रंजन प्रसाद राकेश सिन्हा और नेली नाथन को बनाया गया है।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी प्रभारी संबंधित जिला संयोजकों, जिलाध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर एक दिन का भारत जोड़ो यात्रा का रूट चार्ट 12 से 15 किमी तक का प्रारंभ से समापन मिनट टू तैयार कराकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को समर्पित करेंगे।