Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, September 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»लिज ट्रस बनेंगी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया
    दुनिया

    लिज ट्रस बनेंगी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराया

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लंदन। ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों ने भारतीय मूल के ऋषि सुनक को खासा झटका दिया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का स्थान लेने के लिए हुए चुनाव में ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस ने सुनक को हरा दिया है। अब ट्रिस ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनेंगी।

    प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी का नया नेता चुनने की दौड़ में बचे पूर्व वित्त मंत्री व भारतीय मूल के ऋषि सुनक और वर्तमान विदेश मंत्री लिज़ ट्रस के बीच मुकाबला था। ब्रिटेन की सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के एक लाख साठ हजार मतदाताओं में से 57 प्रतिशत ने लिज ट्रस को समर्थन दिया। 43 प्रतिशत लोग ऋषि सुनक के साथ थे। इससे यह भी स्पष्ट है कि ऋषि सुनक ने इस चुनाव में कड़ी टक्कर दी। लिज ट्रस को कंजर्वेटिव पार्टी के पिछले कुछ नेताओं की तुलना में सर्वाधिक कठिन प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ा और उन्हें अन्य विजेताओं की तुलना में कम समर्थन मिला। इससे पहले बोरिस जॉनसन को 66 प्रतिशत, डेविड कैमरून को 68 प्रतिशत मतदाताओं का समर्थन मिला था।

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी में सफल हुई ट्रस की जिंदगी भी काफी रोचक है। ट्रस इस समय ब्रिटेन की विदेश मंत्री हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ी 47 साल की ट्रस के पिता गणित के प्रोफेसर और मां एक नर्स थीं। लेबर पार्टी समर्थक परिवार से आने वाली ट्रस ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से दर्शन शास्त्र, राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए अकाउंटेंट के रूप में भी काम किया। इसके बाद वह राजनीति में आ गईं। सबसे पहला चुनाव उन्होंने पार्षद का जीता था। परिवार लेबर पार्टी का समर्थक था लेकिन ट्रस को कंजर्वेटिव पार्टी की विचारधारा पसंद आई। 2010 में ट्रस पहली बार सांसद चुनी गईं। ट्रस शुरुआत में ब्रिटेन को यूरोपीय यूनियन से अलग होने के मुद्दे खिलाफ थीं। हालांकि, बाद में वे ब्रेग्जिट के हीरो बनकर उभरे बोरिस जॉनसन के समर्थन में आ गईं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस
    Next Article विधायक इरफान, राजेश और नमन विक्सल को झारखंड आने की इजाजत
    azad sipahi

      Related Posts

      चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव

      September 19, 2025

      बांग्लादेश: शेख हसीना और उनके परिवार का वोटर कार्ड ब्लॉक, वोटिंग पर रोक

      September 18, 2025

      अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, एंटीफा को आतंकवादी संगठन घोषित किया

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग जगत को नयी ऊंचाई प्रदान करेगी: संजय सेठ
      • रांची में शुरू हुआ तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो
      • इस्ट टेक्सट्रॉनियम 2025: ड्रोन और टैंक बने दर्शकों की पहली पसंद
      • जेएसएससी-सीजीएल में हुई अनियमितता छिपाने के लिए हर हथकंडा अपनाया : बाबूलाल मरांडी
      • हाइकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति मामले में मांगा जवाब
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version