रांची। कुरमी को एसटी में शामिल करने सहित अन्य मांगों को लेकर कुर्मी समाज का आंदोलन चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी है। आद्रा और खडगपुर मंडल में अलग -अलग रेलवे स्टेशनों पर जनांदोलन का असर रेल सेवाओं पर पड़ा है । अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन के कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। कुछ ट्रेनों के रूट बदले गये हैं। कुछ ट्रेनों की आंशिक सेवाएं ही मिल पा रही हैं। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 22892/22891 रांची – हावड़ा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन, ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा – बरकाकाना – आद्रा मेमू पैसेंजर को रद्द किया गया है।

ट्रेन संख्या 03595/03596 बोकारो स्टिलसिटी – आसनसोल – बोकारो स्टिलसिटी मेमू पैसेंजर ट्रेन यात्रा प्रारंभ 23/09/2022 को रद्द रहेगी.

इसके अलावा ट्रेन संख्या 03598/03597 आसनसोल – रांची – आसनसोल मेमू पैसेंजर, ट्रेन संख्या 18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन , ट्रेन संख्या 18086 रांची – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ रद्द रहेगी। साथ ही ट्रेन संख्या 18085 खड़गपुर – रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। यह ट्रेन आद्रा – रांची के बीच रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन की यात्रा प्रारंभ का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन होगा। यह ट्रेन आद्रा – हटिया के बीच रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 22824 नई दिल्ली – भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रा प्रारंभ के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग राजाबेरा – कोटशिला – मूरी – चांडिल – टाटानगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोमो – आद्रा – मेदिनीपुर – हिजली होकर चलेगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version