Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची: स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की तैयारी, आउटसोर्स पर नियुक्त हुए 336 कर्मचारी
    Jharkhand Top News

    रांची: स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की तैयारी, आउटसोर्स पर नियुक्त हुए 336 कर्मचारी

    adminBy adminSeptember 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सदर अस्पताल और जिले के ग्रामीण इलाके में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए कदम उठाये गये हैं। 400 बेड वाले सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय औषधालय डोरंडा, अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू और स्वास्थ्य उपकेंद्रों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पारा मेडिकल कर्मचारियों के अलावा अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी है। बता दें कि आउटसोर्सिंग पर नियुक्त कर्मियों की सेवा अवधि एक साल की है। 22 सितंबर 2023 तक सभी कर्मचारी अपनी सेवा देंगे। मैन पावर के लिए एमएस सामंता सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को सदर अस्पताल प्रबंधन की ओर से काम करने की अनुमति दी गयी है। सदर अस्पताल के लिए 233 कर्मचारी, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 48 और अनुमंडल अस्पताल (ट्रॉमा सेंटर बुंडू) के लिए 55 कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी है। सब मिला कर कुल 336 कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है।

    सदर अस्पताल के विभिन्न विभागों में सेवा देंगे कर्मी
    400 बेड वाले सदर अस्पताल के मातृ एवं शिशु केंद्र, ब्लड बैंक और बिरला वार्ड में सेवा देनेवाले पारा मेडिकल कर्मी और अन्य कर्मचारियों की संख्या 233 है। इनमें सबसे अधिक स्टॉफ ग्रेड-ए नर्सों की संख्या 128 है।
    इन पदों पर नियुक्त हुए कर्मचारी
    पर्यवेक्षक-1, कंप्यूटर ऑपरेटर-11, एक्सरे टेक्निशियन-4, प्लम्बर-4, स्टाफ नर्स ग्रेड-ए-128, फार्मासिस्ट-5, लैब टेक्नीशियन-8, लैब असिस्टेंट-4, डायटीसीन-1, मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर-2, इलेक्ट्रीशियन-3, ओटी असिस्टेंट-11, माली-1, लौंड्री वर्कर-3, आॅप्थेलमिक सहायक-2, ईसीजी टेक्नीशियन-3, ट्रॉली मैन-6, लिफ्ट मैन-3, एम्बुलेंस चालक-4, मेनिफोल्ड टेक्नीशियन-6, वार्ड बॉय-3, वार्ड गर्ल-3, ब्लड बैंक के लिए लैब टेक्नीशियन-15, कंप्यूटर आॅपरेटर-1 और एंबुलेंस चालक-1 अपनी सेवा देंगे।
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए नियुक्त हुए 48 कर्मी
    अनगड़ा-10, बेड़ो-3, बुढ़मू-3, चान्हो-3, सिल्ली-3, सोनाहातू-3, तमाड़-1, बुंडू-2, नामकुम-2, ओरमांझी-3, कांके-2, मांडर-2, रातू-4, लापुंग-3, डोरंडा-2 और विधानसभा-2 में कर्मी अपनी सेवा देंगे.

    अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू में नियुक्त हुए 55 कर्मचारी
    वहीं अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू में विभिन्न पदों पर 55 कर्मचारी अपनी सेवा देंगे। इनमें स्टाफ नर्स-25, ओटी असिस्टेंट-13, ओटी टेक्निशियन-5, रेडियोग्राफर-4, लैब टेक्नीशियन-2, क्लर्क/कंप्यूटर आॅपरेटर-4 और क्लीनिंग स्टाफ की संख्या-2 है।
    इस दर से होगा पैसे का भुगतान
    -अति कुशल: 1009.9 रुपये (प्रतिदिन)
    -कुशल: 888.22 रुपये (प्रतिदिन)
    -अर्ध कुशल: 668.09 रुपये (प्रतिदिन)
    -अकुशल: 637.91 रुपये (प्रतिदिन)

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article अक्टूबर से शुरू हो सकता है आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम अभियान का दूसरा चरण
    admin

      Related Posts

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025

      झारखंड में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार

      June 9, 2025

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया
      • झारखंड में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल, तापमान 40 डिग्री के पार
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version