Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची के आयुष रॉय ने सेल्फ स्टडीज कर नीट में पायी सफलता, रांची रिम्स से करना चाहते हैं पढ़ाई
    Jharkhand Top News

    रांची के आयुष रॉय ने सेल्फ स्टडीज कर नीट में पायी सफलता, रांची रिम्स से करना चाहते हैं पढ़ाई

    adminBy adminSeptember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें राजस्थान की तनिष्का ने पहला स्थान लाया है। वहीं झारखंड के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। रांची के भी कई छात्र इस परीक्षा में पास हुए हैं, जबकि कई छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के अच्छे अंक लाये हैं। इनमें से एक डोरंडा के रहनेवाले आयुष रॉय हैं, जिन्होंने 12,253 रैंक हासिल किया है। आयुष ने सेल्फ स्टडीज करके 720 में से 621 अंक प्राप्त किया।

    तीसरे अटेम्प्ट में आयुष ने क्लियर की नीट की परीक्षा

    आयुष ने बताया कि उन्होंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। आयुष ने बताया कि पिता की तबीयत खराब होने के कारण वे कहीं ट्यूशन नहीं ले पाये। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। आयुष ने बताया कि इससे पहले दो बार एग्जाम दिया, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल पायी थी। फर्स्ट अटेम्प्ट में 554 अंक मिले थे, जबकि दूसरे में 556 अंक हासिल किया था। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। तीसरे अटेम्प्ट में 621 अंक लाकर नीट क्लियर कर लिया। आयुष ने बताया कि वे रांची के रिम्स, देवघर एम्स या गोरखपुर में पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन उनकी पहली प्राथमिकता रांची रिम्स है। आयुष ने 10वीं तक की पढ़ाई संत जेवियर स्कूल, रांची से की है। 10वीं में उन्होंने 85 फीसदी अंक लाये। वहीं 12वीं की पढ़ाई कोटा से कर उन्होंने 89 फीसदी अंक हासिल किये थे।

    ऑनलाइन टेस्ट सीरीज और सेल्फ स्टडीज से मिली सफलता

    आयुष रॉय ने अपनी सफलता का राज सेल्फ स्टडीज को बताया है। उन्होंने बताया कि वे 8 से 9 घंटे पढ़ाई करते थे और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज लेकर सफलता हासिल की। आयुष ने बताया कि समय के साथ-साथ वे अपनी स्ट्रेटजी रही। ऑनलाइन टेस्ट सीरीज में जिस सब्जेक्ट में कम मार्क्स आते थे, उस पर वह ज्यादा मेहनत करते थे। आयुष कहते हैं कि वे एक सफल डॉक्टर बन कर समाज की सेवा करेंगे।

    बेटे की सफलता से काफी खुश हैं आयुष की मां

    आयुष की मां ने कहा कि बेटे की सफलता से काफी खुशी हो रही है। आयुष घर का बड़ा बेटा है। पिता की तबीयत खराब होने के बावजूद वह पढ़ाई पर पूरा ध्यान देता है। उसके पिता पंकज कुमार रॉय एक बिजनेस मैन हैं। उनका टूर एंड ट्रवेल का बिजनेस है। आयुष का एक छोटा भाई है, जिसे पढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

    jharkhand latest news jharkhand news ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडाल्टनगंज शहर थाना के दो एसआइ और मुंशी के खिलाफ एफआइआर का आदेश
    Next Article सहकारिता को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए स्वयं को तैयार करें राज्य : शाह
    admin

      Related Posts

      महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

      May 19, 2025

      बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

      May 19, 2025

      झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
      • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
      • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
      • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version