Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सांगली साधु हमला मामले के 8 आरोपितों में दो कांग्रेस कार्यकर्ता
    Breaking News

    सांगली साधु हमला मामले के 8 आरोपितों में दो कांग्रेस कार्यकर्ता

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरपंच, उपसरपंच सहित 26 पर मामला दर्ज

    मुंबई। सांगली जिले में साधु हमला मामले में गिरफ्तार 8 आरोपितों में से दो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और दो सरपंच व उपसरपंच हैं। इस मामले में पुलिस 26 आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज करके गहन छानबीन कर रही है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस महानिदेशक को इस मामले में कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

    दरअसल पीटे गए चारों साधु उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मथुरा पंचदर्शन जूना अखाड़े के हैं। वे हमेशा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाते हैं। हमेशा की तरह उन्होंने कर्नाटक के कुछ धार्मिक स्थलों का दौरा किया। फिर मंगलवार को वारकरी संप्रदाय के प्रमुख स्थल भगवान के दर्शन के लिए पंढरपुर जा रहे थे।

    सांगली जिले की जत तहसील के लवंगा गांव में इन साधुओं ने एक बच्चे से पंढरपुर का रास्ता पूछा। इससे यह अफवाह फैल गई कि गांव में बाल चोरों का एक गिरोह आया है और चारों साधुओं की ग्रामीणों ने मंगलवार को बेरहमी से पिटाई की थी। इसकी खबर मिलते ही उमदी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से बचाकर अस्पताल में इलाज करवाया।

    इसके बाद साधु पंढरपुर की ओर रवाना हो गए थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महानिदेशक ने सांगली जिला पुलिस अधीक्षक से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद पुलिस ने खुद यह मामला सांगली जिले के उमदी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया और मामले की गहन छानबीन जारी है।

    भाजपा प्रवक्ता राम कदम ने कहा कि इस घटना में दो हमलावर कांग्रेसी हैं। इसलिए मामले की गहन छानबीन की जानी चाहिए और मारपीट के मकसद का पता लगाया जाना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबरकट्ठा की बेटी रक्षा गोस्वामी ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीती गोल्ड, विधायक ने किया स्वागत
    Next Article देवघर: कस्तूरबा बालिका विद्यालय में खाना खाने से 47 छात्राएं बीमार
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version