आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। देवघर जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के नवनियुक्त उपाध्यक्ष और सदस्यों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रांची में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर ठाकुर ने सभी नवनियुक्त देवघर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोगों की जिम्मेवारी बहुत ही खास है। आम जनता के बीच जाकर पूरी ईमानदारी से कार्य करें। आभार व्यक्त करने वालों में बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मुन्नम संजय, जिला के सदस्य राजेंद्र दास,प्रो.उदय प्रकाश, दिनेश कुमार मंडल, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष उपेंद्र प्र.राय,नजाबुल अंसारी,राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव,नरेश यादव,गणेश दास,दीपक झा,सयुब अंसारी,फारुक अंसारी आदि मौजूद थे। इस दौरान 20 सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय और सदस्य राजेन्द्र दास, प्रो उदय प्रकाश, दिनेश कुमार मंडल ने बारी-बारी से प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ, शॉल और माला पहनाकर स्वागत और अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



