Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अनतंनाग मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर
    Breaking News

    अनतंनाग मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पोशक्रीरी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मंगलवार दोपहर शुरू हुई एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मार गिराया है। क्षेत्र में अन्य आतंकियों की मौजूदगी की संभावना के चलते सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी जारी रखा है।

    एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने एक बयान में कहा कि अनंतनाग मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकियों की पहचान दानिश भट उर्फ कोकब दुरे और बशारत नबी के रूप में हुई है। दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हैं। दोनों 9 अप्रैल, 2021 को एक टीए कर्मी सलीम की हत्या और 29 मई, 2021 को जबलीपोरा में दो नागरिकों की हत्या में शामिल थे।

    मंगलवार दोपहर सुरक्षाबलों को जिले के पोशक्रीरी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने पर पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी अभियान के दौरान एक जगह पर छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को पास आते देखकर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। गोलीबारी के बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने की अपील भी की लेकिन आतंकियों ने इसे अनसुना कर गोलीबारी जारी रखी। इसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मारे गए। मारे गए आतंकियों के शवों के साथ हथियार व गोलाबारूद भी बरामद किया गया है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीज घोटाला: श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के मामले में हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित
    Next Article झामुमो ने भाजपा, राजभवन और सांसद पर जमकर निशाना साधा
    azad sipahi

      Related Posts

      कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना

      August 10, 2025

      रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन

      August 10, 2025

      मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को

      August 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कैलाश मानसरोवर यात्रियों का पांचवां दल गूंजी रवाना
      • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मप्र के प्रवास पर, रेल कोच फैक्ट्री का करेंगे भूमिपूजन
      • स्वतंत्रता दिवस और चेहल्लुम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट
      • मॉल ऑफ रांची की दूसरी वर्षगांठ 13 अगस्त को
      • झारखंड के 11 जिलों में 13 को भारी बारिश की आशंका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version