Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झामुमो ने भाजपा, राजभवन और सांसद पर जमकर निशाना साधा
    Breaking News

    झामुमो ने भाजपा, राजभवन और सांसद पर जमकर निशाना साधा

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 6, 2022Updated:September 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फें्रस कर भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करने में लगी है। पिछले दिनों सीएम हाउस से चुनाव आयोग को भाजपा की एक शिकायत पर स्पष्टीकरण भेजा गया था। यह एक गोपनीय दस्तावेज था। लेकिन गोड्डा सांसद ने इसे ट्विटर पर जारी कर दिया है जो अपराध है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि सीएम हाउस से चुनाव आयोग को भेजा गया गोपनीय डॉक्यूमेंट प्राइवेट हाथों में कैसे गया, इसलिए झामुमो की मांग है कि चुनाव आयोग अपनी स्थिति को स्पष्ट करे और इसके लिए जिम्मेवार लोगों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

    सांसद के इशारे पर काम कर रहा आयोग
    सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में भाजपा द्वारा जिस तरह का राजनीतिक प्रदूषण फैलाया जा रहा है यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। संवैधानिक संस्थाओं की सर्वोच्च प्राथमिक्ताओं में गोपनीयता काफी महत्वपूर्ण पहलू होती है। लेकिन कुछ लोगों ने इसे ताक पर रख दिया है। जो लोकतंत्र के लिए खतरा है।

    मुख्यमंत्री के कार्यालय के पत्र गोपनीयता की श्रेणी में आते हैं। मुख्यमंत्री ने अपने आॅफिशियल डॉक्यूमेंट में आयोग को जो-जो बाते कही उसे 5 सितंबर को भाजपा सांसद ने आॅफिस आॅफ सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन करके सार्वजनिक कर दिया। जो चिंता का विषय है। 5 सितंबर को ही सदन में हेमंत सरकार ने विश्वास मत हासिल किया और इसी दिन यह पत्र लीक हो गया। ऐसे में आयोग पर कई सवाल खड़े होते है। लगता है कि आयोग गोपनीयता नहीं संभाल पा रहा और वह गोड्डा सांसद से पूछ कर हर काम करता है।

    पांच दिन बाद भी राजभवन का नहीं मिला जवाब
    पिछले दिनों यूपीए के लोग राजभवन गये। राज्यपाल ने आश्वाशन देते हुए कहा था कि दो दिनों के अंदर वह अपना मंतव्य वे आयोग को भेज देंगे। उस बात को आज पांच दिन हो गये, लेकिन अब तक कुछ नही हुआ। लगता इस बार भी सांसद ही बताएंगे कि आगे क्या होगा।

    हेमंत के आगे भाजपा पस्त
    पिछले कुछ समय से राज्य में यह सरकार को लेकर यह भ्रम फैलाया जा रहा था कि गठबंधन में एकता नही है। राज्य की जनता राज्य सरकार से असंतुष्ट है। इसलिए मुख्यमंत्री ने भाजपा द्वारा फैलाये जा रहे इस भ्रम को तोड़ने के लिए विधानसभा बुलाया और एकता का परिचय दिया। विपक्ष की ओर से हेंमत सरकार के सामने खड़े होने की हिम्मत किसी में नही थी कि वह मतदान करें। अगर विपक्ष की ओर से मतदान होता तो भाजपा के कई लोग हेमंत सरकार के पक्ष में ही मतदान करते तो आश्चर्य नही होता। इसलिये उन्होंने वाक आउट किया।
    खतियान की पहचान, ओबीसी का आरक्षण, लोगों को सरकारी नौकरी, संविदा आधारित नौकरियों में सुधार, हर चेहरे पर खुशी, आदिवासी मूलवासी के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की विदेशों में पढाई, खेल और पर्यटन को रोजगार से जोड़ना सहित कई ऐसे काम हुए हैं, उससे लोगों में इस सरकार के लिये विशेष भाव जग गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअनतंनाग मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर
    Next Article पिठौरिया में करम महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी

      July 16, 2026

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version