जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किये जा सकते हैं। सुत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मोदी मंत्रिमंडल के अगले विस्तार में झारखंड से तीसरे मंत्री के रूप में विद्युत वरण महतो की इंट्री हो सकती है। बताया जा रहा है कि विद्युत महतो को राज्यमंत्री के तौर पर मोदी कैबिनेट में शामिल किया जायेगा।

विद्युत के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात के बाद राजनीतिक गरियालों में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। कहा जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्टÑपति बनाकर आदिवासी वोट बैंक को अपनी तरफ करने की कवायद के बाद भाजपा विद्युत के जरिये राज्य में मूलवासियों को अपनी तरफ करने की का कवायद में जुटी है। राज्य में कुर्मी और तेली साहू (वैश्य) मूलवासियों की काफी अच्छी तादाद है। ये दोनों पिछड़ी जाति से आते हैं, लेकिन जातीय रूप से ये दोनों जातियां बेहद संगठित और राजनीतिक रूप से काफी ज्यादा जागरूक हैं। झारखंड में लोकसभा और विधानसभा की कई सीटों पर कुरमी समाज निर्णायक भूमिका में हैं। भाजपा का मानना है कि विद्युत महतो को केंद्र में मंत्री बनाने से राज्य में राजनीतिक दृष्टि से ताकतवर कुर्मी समाज को अपने पाले में किया जा सकेगा।

बता दें कि मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार 7 जुलाई 2021 को हुआ था। संभावना जतायी जा रही है कि त्योहारी मौसम बीतने के बाद अक्तूबर-नवंबर में मोदी मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार हो सकता है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version