Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»एआईएसएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र में जुटे देश-विदेश के शिक्षाविद
    बिहार

    एआईएसएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिनिधि सत्र में जुटे देश-विदेश के शिक्षाविद

    adminBy adminSeptember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में चल रहे ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के चार दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रतिनिधि सत्र में देश और विदेश के प्रतिनिधि एवं शिक्षाविद शामिल हुए। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

    प्रतिनिधि सत्र के दौरान सेमिनार के मुख्य वक्ता शिक्षाविद, वैज्ञानिक और वरिष्ठ कवि गौहर राजा ने कहा कि भाजपा भारत को पाकिस्तान का काॅपी बनाना चाह रही है। जिस तरह पाकिस्तान में मुसलमानों को धर्म के नाम पर रौंदा जा रहा है, उसी तरह भाजपा भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाकर यहां के हिन्दुओं को रौंदना चाह रही है। पाखंडी बाबाओं की चरण वंदना करके सत्ता में आई भाजपा यहां के बच्चों को विज्ञान पढ़ने से वंचित करना चाहती है।

    उन्होंने कहा कि सरकार सबको नौकरी नहीं दे सकती है। इसीलिए छात्रों को शिक्षा से वंचित कर रहे हैं। बाबा और भाजपा नेताओं का गठजोड़ कार्पोरेट के इशारों पर देश को अंधभक्ति एवं अशिक्षा में झोंक देगी। अशिक्षित और बेरोजगारों की फौज के कारण भाजपा की राजनिति और बाबाओं का आश्रम चलता है। हमें वामपंथी, जनवादी, प्रगतिशील, लोकतांत्रिक गठजोड़ कर कार्पोरेट्स परस्त भाजपा-आरएसएस को हराना होगा।

    हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक प्रो. हरगोपाल ने कहा कि शिक्षा हमारा संवैधानिक अधिकार है और सरकार हमें इससे वंचित करना चाह रही है। शिक्षा नीति-2020 गरीब और वंचित छात्रों को शिक्षा से दूर करने के लिए लाई गई है। इस शिक्षा नीति में अंधविश्वास को भी पढ़ने के लिए छात्रों को मजबूर किया जाएगा। धर्मवाद और जातिवाद को बढ़ावा मिलेगा। इसमें मजदूर का बेटा मजदूर ही रहेगा, वह पढ़ लिख कर अफसर नहीं बन सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि इतिहास के विषयों से महत्वपूर्ण घटना को निकाल दिया गया है। अपने राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए भाजपा ऐसा कर रही है। भाजपा और आरएसएस ने धर्म को राजनीतिक का विषय बना दिया है, जबकि धर्म व्यक्तिगत चीज है। भाजपा को धर्म से कोई मतलब नहीं है, बस अपने राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए धर्म का उपयोग कर रहा है। एआईएसएफ को इस शिक्षा नीति को बदलकर सबको शिक्षा दिलाने के लिए संघर्ष करना होगा।

    स्वागताध्यक्ष तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि 2024 के चुनाव में सांप्रदायिक ताकत भाजपा को शिकस्त देना है। सेमिनार को नेपाल से आए वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ डेमोक्रेटिक यूथ के नेता विनय शाहा, आरती लामा, शाश्वत, बांग्लादेश से आए दीपक सईल, स्मृति बर्राह तथा श्रीलंका से आए मंगला इत्यादि ने भी संबोधित किया। इस दौरान देश-विदेश से आए वक्ताओं को पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय, शिक्षक नेता प्रताप नारायण सिंह सहित अन्य गौर से सुनते रहे।

    सेमिनार की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष शुभम बनर्जी ने किया। इस दौरान एआईएसएफ के राष्ट्रीय महासचिव विक्की माहेश्वरी, राष्ट्रीय सचिव मंडल के सभी सदस्य, बिहार राज्य सचिव अमीन हमजा, राज्य अध्यक्ष रजनीकांत, सह-सचिव राकेश कुमार, सुधीर कुमार, मोहित पासवान, बेगूसराय जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी कैसर रेहान एवं पूर्व छात्र नेता रुपक के अलावा मिजोरम को छोड़कर देश के सभी राज्यों से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने चंद्रिका पावर के इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान का किया उद्घाटन
    Next Article ग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    admin

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      धान की नर्सरी लगाने के पूर्व मिट्टी का चयन जरूरी : डॉ आशीष

      June 11, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version