गिरिडीह। डुमरी विधानसभा उपचुनाव मंगलवार को होने वाला है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सोमवार को डुमरी एसडीएम कार्यालय से विधानसभा क्षेत्र के 373 मतदान केंद्रों के लिए 1640 मतदान कर्मियों को भेजा गया। इसके अलावा कुछ मतदान कर्मियों को रिजर्व में भी रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर इन मतदान कर्मियों को मतदान ड्यूटी में भेजा जा सके। जिला प्रशासन के अधिकारी मतदान के भयमुक्त और निष्पक्ष होने का दावा कर रहे हैं।
डुमरी उपचुनाव को लेकर एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी शहजाद अनवर ने बताया कि चुनाव को लेकर सारी तैयारी पूरा हो चुकी है। मतदान कर्मियों को उनके मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा चुका है। चुनाव को भयमुक्त बनाने के लिए बीते तीन दिनों से एसपी के नेतृत्व में पूरे डुमरी विधानसभा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया है। मंगलवार को होने वाली वोटिंग के लिए पूरा जिला प्रशासन मुस्तैद है। सभी 373 मतदान केंद्रों पर अर्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ जिला पुलिस बल के जवानों की भी बूथों पर तैनाती की गई है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



