नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

शाह ने ट्वीट कर कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने बार-बार अपनी शक्ति और प्रतिभा को साबित किया है। भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य-एल1 के सफल प्रक्षेपण पर राष्ट्र को गर्व और प्रसन्नता है। इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए टीम इसरो को बधाई। शाह ने कहा कि यह अमृत काल के दौरान, अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उल्लेखनीय है कि इसरो ने आज पूर्वाह्न 11:50 बजे आदित्य-एल1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब इसरो ने सूर्य मिशन को प्रारंभ किया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version