नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आदित्य एल-1 मिशन के सफल प्रक्षेपण पर देश और इसरो को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण को देश ही नहीं पूरी दुनिया ने देखा। यह वास्तव में भारत के लिए एक शानदार क्षण है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए जितेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र को बढ़ावा दिया और देश के लोगों को समझाया कि आकाश की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने कहा कि आदित्य मिशन को सफल बनाने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने कड़ी मेहनत की। सालों साल तक मेहनत करने के बाद यह क्षण आता है, यह पल है राष्ट्र के प्रति प्रतिज्ञा को पूरा करने का पल। उन्होंने कहा कि आदित्य एल-1 का सफल प्रक्षेपण संपूर्ण-विज्ञान और संपूर्ण-राष्ट्र के दृष्टिकोण का भी प्रमाण है, जिसे हमने अपनी कार्य संस्कृति में अपनाया है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version